Huawei Smart Screen V5 85 इंच हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Huawei Smart Screen V5 में 4T NPU कंप्यूटिंग पावर के साथ Honghu 900 चिप दी गई है। यह सेकंड्स में 1080p से 4K का सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2023 11:29 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Smart Screen V5 85 में Honghu 900 चिप दी गई है।
  • Huawei Smart Screen V5 85 की कीमत 17,999 yuan (लगभग 2,09,821 रुपये) है।
  • Huawei Smart Screen V5 85 ऑटोमैटिक ब्राइटनेस एडजेस्ट करती है।

Huawei Smart Screen V5 85 में 85 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने हाल ही में अपना नया स्मार्ट टीवी Huawei Smart Screen V5 85-इंच पेश किया है। नई बड़ी स्क्रीन वाला टीवी जेस्चर कंट्रोल का सपोर्ट करता है, जिससे यह एक बड़ी फोन स्क्रीन की तरह काम करता है। स्मार्ट स्क्रीन कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है। यह HarmonyOS 4 पर चलता है। यहां हम आपको Huawei Smart Screen V5 85-इंच के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Smart Screen V5 85 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Huawei Smart Screen V5 85 की चीनी बाजार में शुरुआती कीमत 17,999 yuan (लगभग 2,09,821 रुपये) है।


Huawei Smart Screen V5 85-इंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Huawei Smart Screen V5 में 4T NPU कंप्यूटिंग पावर के साथ Honghu 900 चिप दी गई है। यह सेकंड्स में 1080p से 4K का सपोर्ट करता है। चिप प्रत्येक फ्रेम का इन डेप्थ एनलिसेस कर सकती है। यह नॉयज रिडक्शन भी प्रदान करती है। Huawei Smart Screen V5 टीबी और स्पोर्ट्स इवेंट्स के लिए बेस्ट है, क्योंकि यह सेल्फ-डेवलप इंटेलीजेंट डाइनेमिक पिक्चर कंपसेशन एल्गोरिदम का सपोर्ट करता है। एल्गोरिदम फास्ट और स्मूद है और 4K 120fps तक कंपशेसन का सपोर्ट करता है। 

बैकलाइट को एडजेस्ट करने के लिए स्क्रीन Honghu क्लियर लाइट कंट्रोल प्रो टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल करती है। यह पिक्चर में प्रत्येक डिटेल्स को एडजेस्ट करने के लिए सीन एनालिसेस और सबजेक्ट रिकग्निशन टेक्नोलॉजी प्रदान करती है। पिक्चर आउटपुट थ्री-डाइमेंशनल और ट्रांसपेरेंट है जो कि रियल टाइम पिक्सेल-लेवल ऑब्जेक्ट रिकग्निशन के लिए सुपरमिनीएलईडी इंटेलीजेंट डाइनेमिक लाइट कंट्रोल के साथ काम करता है।

नया Huawei Smart Screen V5 85 इंच लो ब्लू लाइट में ऑटोमैटिक ब्राइटनेस एडजेस्टमेंट और नेचुरल कलर डिस्प्ले प्रदान करता है। इससे स्क्रीन देखने वाले दर्शकों की आखों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। यह Honghu Qiguang ब्रिलियंट मास्टर एडिशन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट करती है। बड़ी स्क्रीन एंटी-ग्लेयर टेक्नोलॉजी से लैस है। नई स्क्रीन Huawei Lingxi पॉइंटिंग रिमोट कंट्रोल का सपोर्ट करती है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह दुनिया का पहला फुल पॉइंटिंग इंटरेक्शन है। यह स्क्रीन को एक बड़ी स्क्रीन वाले फोन के तौर पर ऑपरेट करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके जरिए गैजेट पर मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Smart TV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  2. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  2. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  4. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  5. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  6. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  7. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  8. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  9. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
  10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.