Huawei Pura X Max होगा 20 अप्रैल को लॉन्च, Apple और Samsung को कड़ी टक्कर!

Huawei Pura X Max फोन में ट्रिपल कैमरा नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2026 10:35 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Pura X Max का लॉन्च 20 अप्रैल के लिए निर्धारित है।
  • हुवावे ने फोन को हॉरिजॉन्टली वाइड रखा है।
  • फोन में ट्रिपल कैमरा नजर आ रहा है।

Huawei Pura X Max का लॉन्च 20 अप्रैल के लिए निर्धारित है।

Photo Credit: Huawei

Huawei Pura X Max से कंपनी Apple और Samsung को टक्कर देने जा रही है। कंपनी का अपकमिंग वाइड फोल्डेबल फोन Pura X Max लॉन्च से पहले खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह दुनिया का पहला वाइड फोल्डेबल फोन है जो हॉरिजॉन्टली, यानी चौड़ाई में बनाया गया है। यह आमतौर पर आने वाले फोल्डेबल से काफी अलग है जो यूजर को एक वाइड स्क्रीन देता है लेकिन साइड की तरफ। जबकि अन्य फोल्डेबल फोन में लम्बा डिस्प्ले मिलता है। यानी वर्टीकल की बजाए यह हॉरिजॉन्टल साइड में ज्यादा चौड़ा डिस्प्ले प्रदान करता है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इसकी सभी खास बातें। 

Huawei Pura X Max का लॉन्च 20 अप्रैल के लिए निर्धारित है। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन के डिजाइन और मेन स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठा दिया है। Vmall पर कंपनी ने Huawei Pura X Max के फोटो शेयर किए हैं। फोन के सभी वेरिएंट्स यहां पर लिस्ट किए गए हैं। यह देखने में काफी चौड़ा है जो iPad Mini जैसा नजर आता है। अन्य फोन रेगुलर स्मार्टफोन साइज में आते हैं जो अनफोल्ड होने पर टैबलेट जैसे बन जाते हैं। लेकिन हुवावे ने फोन को हॉरिजॉन्टली वाइड रखा है। 

वाइड फोल्डेबल मार्केट के लिए बिल्कुल नया एक्सपीरियंस होगा। कहा जा रहा है कि फोन में कंटेंट देखने का मजा अन्य स्मार्टफोन्स से बेहतर होगा। हालांकि इसके वाइड फॉर्म फैक्टर के कारण इसे होल्ड करने में मुश्किल आ सकती है। फोन में ट्रिपल कैमरा नजर आ रहा है। फोन को कंपनी ने तीन कलर्स में टीज किया है। इसमें ब्लैक, ब्लू, ओरेंज, सिल्वर, पर्पल जैसे कलर वेरिएंट्स पेश किए गए हैं। 

स्मार्टफोन मार्केट में प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक बढ़ चुकी है। लो बजट, मिडरेंज, प्रीमियम मिडरेंज, और फ्लैगशिप सेग्मेंट में भी मॉडल्स की भरमार है। फोल्डेबल सेग्मेंट अभी बहुत अधिक पॉपुलर नहीं है। इसमें मॉडल्स भी सीमित हैं जिसमें Samsung, Huawei जैसे प्लेयर्स अभी बहुत अधिक सक्रिय हैं। Apple अपना पहला फोल्डेबल जल्द ही पेश करने वाली है। Huawei इन दोनों ही दिग्गजों, Apple और Samsung को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। Samsung भी जल्द ही Galaxy Z Wide Fold लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। देखना होगा कि नए फोल्डेबल में किसका दांव सबसे ज्यादा कारगर साबित होता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.