Huawei Nova Y71 हुआ 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Huawei Nova Y71 के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जुलाई 2023 15:13 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova Y71 में 6.75 इंच की HD+ TFT LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Nova Y71 के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Huawei Nova Y71 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Huawei Nova Y71 के रियर में 48 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने Huawei Nova Y71 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस मिड रेंज स्मार्टफोन में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 6,000mAh की बैटरी से लैस है। हुवावे के इस फोन में 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Huawei Nova Y71 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। आइए हुवावे के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Huawei Nova Y71 की कीमत और उपलब्धता


Huawei Nova Y71 के 8GB + 128GB RAM स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ZAR 4,999 (लगभग 21,900 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता के मामले में यह फोन साउथ अफ्रीका में उपलब्ध है और अन्य मार्केट में भी आने की उम्मीद है।


Huawei Nova Y71 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Huawei के अनुसार, Huawei Nova Y71 में 6.75 इंच की HD+ TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड EMUI 12 के साथ आता है। हालांकि, अभी तक फोन के प्रोसेसर का खुलासा नहीं हुआ है। इस फोन में 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Huawei Nova Y71 में कनेक्टिविटी के मामले में ड्यूल 4G सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी और जीपीएस दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में ग्रेविटी सेंसर और कंपास सेंसर दिया गया है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Huawei Nova Y71 के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6,000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.