6000mAh बैटरी, 6.75 OLED डिस्प्ले के साथ Huawei MGA-AL00 स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च!

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स में रियर पैनल में डुअल कैमरा देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मार्च 2022 10:35 IST
ख़ास बातें
  • Huawei MGA-AL00 में 22.5 वाट फास्ट चार्जिंग भी देखने को मिल सकती है।
  • डिवाइस में Harmony ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।
  • इसके डायमेंशन 168.3 x 77.7 x 8.98mm बताए गए हैं। वजन 199 ग्राम है।

Huawei MGA-AL00 एक 4G स्मार्टफोन होगा।

Huawei के एक अपकमिंग स्मार्टफोन को 6,000mAh बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर स्पॉट किया गया है। फोन का मॉडल नम्बर MGA-AL00 मेंशन किया गया है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन की फोटो नहीं दी गई है लेकिन इसकी स्पेसिफिकेशन यहां बताई गई हैं। यह एक मिडरेंज फोन बताया जा रहा है जो कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें रियर में डुअल कैमरा देखने को मिल सकता है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स इस लिस्टिंग में मेंशन नहीं किए गए हैं। यह एक 4G फोन होगा और इसमें 6.75 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है। जाहिर है कि फोन तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा लेकिन इसकी कीमत के बारे में अभी तक संकेत नहीं मिले हैं। 

Huawei MGA-AL00 पर इससे पहले जनवरी में चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट से भी मुहर लग चुकी है। बहुत संभव है कि कंपनी  इस फोन को मार्च के अंतिम दिनों या अप्रैल की शुरुआत में पेश कर सकती है। Huawei ने अभी तक इस फोन के नाम की घोषणा भी नहीं की है, लेकिन जो स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं उनके मुताबिक, फोन काफी दमदार होगा और मार्केट में कड़ा मुकाबला लेकर आ सकता है। 
Advertisement
 

Huawei MGA-AL00 specifications

जैसा कि पहले बताया गया है, Huawei MGA-AL00 एक 4G स्मार्टफोन होगा। इसमें  6.75 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल होगा जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 160 पिक्सल के साथ FHD+ होगा। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी भी होगी। फोन 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम ऑप्शन्स में आ सकता है। इसमें 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। यह 2.0 गीगाहर्ट्ज के ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस हो सकता है। डिवाइस में Harmony ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। एक्सेपेंडेबल स्टोरेज के लिए इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 

फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स में रियर पैनल में डुअल कैमरा देखने को मिल सकता है। हालांकि, प्राइमरी लेंस कितने मेगापिक्सल का होगा इसके बारे में अभी पता नहीं चला है। फोन का सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का बताया गया है। बैटरी कैपिसिटी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। 3सी सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 22.5 वाट का फास्ट चार्जिंग फीचर भी देखने को मिल सकता है। इसके डायमेंशन 168.3 x 77.7 x 8.98mm बताए गए हैं। फोन का वजन 199 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.