HTC Wildfire E3 Lite फोन 5000mAh बैटरी, 4GB रैम, 13MP डुअल कैमरा के साथ लॉन्च

इस फोन में 5000mAh की बैटरी देखने को मिलती है। जिसके साथ में 10W फास्ट चार्जर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2023 10:05 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 5000mAh की बैटरी देखने को मिलती है
  • फोन में रियर साइड में 13 मेगापिक्सल मेन कैमरा है
  • इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

HTC Wildfire E3 Lite में UNISOC SC9863 चिपसेट मौजूद है। यह एंड्रॉयड 12 OS पर रन करता है।

Photo Credit: HTC

HTC ने अपना नया स्मार्टफोन Wildfire E3 Lite लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन कंपनी ने अफ्रीकन मार्केट के लिए खासतौर पर पेश किया है। फोन में 6.5 इंच एचडीप्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 3GB और 4GB रैम ऑप्शन दिया गया है। इसमें 5000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इसके सभी स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

HTC Wildfire E3 Lite Price

HTC Wildfire E3 Lite की कीमत के बारे में कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट पर कोई डिटेल्स नहीं दिए हैं। फोन को ब्लू और ब्लैक कलर्स में लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन को अफ्रीकन मार्केट के लिए खासतौर पर पेश किया गया है। 
 

HTC Wildfire E3 Lite Specifications

एचटीसी वाइल्डफायर ई3 लाइट के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में UNISOC SC9863 चिपसेट मौजूद है। यह एंड्रॉयड 12 OS पर रन करता है। फोन को 3GB रैम, 32GB स्टोरेज और 4GB रैम, 64GB स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाने का विकल्प भी कंपनी ने दिया है। जैसा कि पहले बताया गया है, कंपनी ने इसमें दो ही कलर वेरिएंट दिए हैं जो कि ब्लैक और ब्लू में से चुने जा सकते हैं। 

इस फोन में 5000mAh की बैटरी देखने को मिलती है। जिसके साथ में 10W फास्ट चार्जर दिया गया है। कैमरा स्पेक्स की बात करें तो फोन में रियर साइड में 13 मेगापिक्सल मेन कैमरा है और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इसमें 4G कनेक्टिविटी दी गई है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक सपोर्ट भी है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.