48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Honor X8 5G हुआ पेश, जानें खास फीचर्स

Honor X8 5G में एंड्रॉयड 11 का सपोर्ट है और यह इस पर बेस्ड Magic UI 4.2 पर रन करता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 22 जुलाई 2022 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Honor X8 5G में एंड्रॉयड 11 का सपोर्ट है
  • फोन में 6.5 इंच एचडी प्लस (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • फोन में सिंगल रैम व स्टोरेज वेरिएंट होगा

Honor X8 5G की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है

Honor की ओर से Honor X8 5G स्मार्टफोन पेश किया गया है। कंपनी ने Honor X8 के 5G वर्जन के तौर पर इस डिवाइस को घोषित किया है। इसके लिए कहा गया है कि यह अधिक ज्यादा पावरफुल हार्डवेयर के साथ आएगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 480+ SoC होने की बात कही गई है जबकि इसके पहले आए 4G वेरिएंट में Snapdragon 680 SoC चिप दी गई है। Honor X8 5G में 6.5-इंच का LCD डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा में 48-मेगापिक्सल का मेन लेंस और 5,000mAh की बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। 

Honor X8 5G price, availability
Honor X8 5G की कीमत अभी तक कंपनी की ओर से बताई नहीं गई है। फोन में सिंगल रैम स्टोरेज वेरिएंट होगा जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी जाएगी। यह मिडनाइट ब्लैक और ओशन ब्लू कलर्स में घोषित किया गया है। 

Honor X8 5G specifications
Honor X8 5G में एंड्रॉयड 11 का सपोर्ट है और यह इस पर बेस्ड Magic UI 4.2 पर रन करता है। फोन में 6.5 इंच एचडी प्लस (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:09 है। हैंडसेट में एड्रेनो 619 जीपीयू और 6GB रैम के साथ स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर दिया गया है।  
Advertisement

कैमरा फ्रंट की बात करें तो, यह रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके सपोर्ट में एक डेप्थ सेंसर और मैक्रो शूटर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए Honor X8 5G में f/2.0 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके सेंसर्स में एक्सिलरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिल जाते हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Honor X8 5G में 5,000mAh की बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इसके डाइमेंशन 163.66x75.13x8.68mm और वजन 194 ग्राम है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.