Honor X5b, Honor X5b Plus हुए 50MP कैमरा, MediaTek Helio G36 प्रोसेसर के साथ लॉन्च

Honor ने मिडिल ईस्ट मार्केट में दो नए बजट स्मार्टफोन Honor X5b और Honor X5b Plus को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2024 11:37 IST
ख़ास बातें
  • Honor X5b, X5b Plus में 6.56 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor X5b की कीमत OMR 29.9 (लगभग 6,556 रुपये) है।
  • Honor X5b Plus की कीमत SAR 399 (लगभग 8,910 रुपये) है।

Honor X5b में 6.56 इंच की TFT LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor ने मिडिल ईस्ट मार्केट में दो नए बजट स्मार्टफोन Honor X5b और Honor X5b Plus को लॉन्च कर दिया है। ऑनर एक्स5बी और एक्स5बी प्लस में 6.56 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है। इन दोनों फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यहां हम आपको Honor X5b और X5b Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor X5b, X5b Plus Price


कीमत की बात की जाए तो Honor X5b की कीमत OMR 29.9 (लगभग 6,556 रुपये) और X5b Plus की कीमत SAR 399 (लगभग 8,910 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो X5b सीरीज Flowing Blue और Flowing Black में उपलब्ध है।


Honor X5b, X5b Plus Specifications


Honor X5b, X5b Plus में वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.56 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल है। X5b सीरीज में MediaTek Helio G36 चिपसेट दिया गया है। यह एक बजट प्रोसेसर है जो सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और ब्राउजिंग जैसे इस्तेमाल के लिए बेस्ट होना चाहिए। लेकिन भारी गेमिंग जैसे टास्क के लिए यह ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस नहीं करेगा। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Honor MagicOS 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor X5b के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं Honor X5b Plus के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इन दोनों फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। X5b में 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, वहीं X5b Plus में 4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। बजट ओरिएंटेड सीरीज होने के नाते कनेक्टिविटी LTE नेटवर्क तक सीमित है। दोनों स्मार्टफोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि डेली इस्तेमाल के लिए बेस्ट है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy M67 में मिल सकता है Exynos चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इस फिटनेस बैंड में नहीं है स्क्रीन, AI बताएगा हेल्थ का पूरा हाल! Noise REP Band भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy M67 में मिल सकता है Exynos चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 18 दिन की बैटरी, ऑफलाइन मैप के साथ नई स्मार्टवॉच Haylou Watch Hyper लॉन्च, जानें कीमत
  4. सिर्फ ₹55 में 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स! Jio लेकर आया नया JioTV Pro पैक
  5. iPhone Air 2 के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड! लॉन्च से पहले खुलासा
  6. Vivo V80 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox-E, जानें प्राइस, रेंज
  8. Bose की ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ भारत आए Skullcandy Method 360 ANC, जानें कीमत
  9. Vivo X500 Pro Mini लॉन्च हो सकता है विशाल 7000mAh बैटरी के साथ, 64MP का होगा कैमरा!
  10. Digital Arrest में ₹4 हजार करोड़ से ज्यादा गंवा चुके हैं भारतीय, आप भी भूलकर न करें ये गलतियां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.