Honor का सस्ता फोन Honor Play 70C हुआ लॉन्च, 6GB रैम, 5300mAh बैटरी के साथ 10X जूम कैमरा, जानें कीमत

हॉनर का यह फोन Play 70C आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आता है जिस पर MagicOS 9.0 की स्किन दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मई 2026 09:37 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज से लैस होकर आता है।
  • फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • फोन अफॉर्डेबल प्राइस में कई आकर्षक फीचर्स कैरी करता है।

Honor Play 70C में 6.75 इंच का IPS LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है।

Photo Credit: Honor

Honor की ओर से सस्ता स्मार्टफोन Honor Play 70C मार्केट में उतारा गया है। यह फोन कंपनी ने घरेलू मार्केट में पेश किया है। फोन अफॉर्डेबल प्राइस में कई आकर्षक फीचर्स कैरी करता है। मुख्य स्पेसिफिकेशंस लुभावने हैं। Honor Play 70C में 6.75 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ कंपनी ने LCD पैनल इस्तेमाल किया है। यह फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस होकर आता है। फोन में 5300mAh की बैटरी दी गई है। बजट फोन होने के बावजूद इस फोन में कई धांसू कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। यह 10X डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसके चिपसेट, अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से। 

Honor Play 70C Price

Honor Play 70C की चीन में कीमत 599 युआन (लगभग 8,000 रुपये) से शुरू होती है जिसमें फोन का बेस वेरिएंट आता है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिल जाती है। फोन के लिए कंपनी 4 जीबी रैम, 128 जीबी वेरिएंट भी निकाला है जिसकी कीमत 699 युआन (लगभग 9,500 रुपये) है। वहीं, टॉप वेरिएंट 6 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 799 युआन (लगभग 11,000 रुपये) है। फोन को Midnight Black, Moonlight Silver, और Ocean Blue जैसे कलर्स में पेश किया गया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Honor Play 70C Specifications

Honor Play 70C में 6.75 इंच का IPS LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह 720 × 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। हॉनर प्ले 70सी में कंपनी ने MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट का इस्तेमाल किया है। जिसके साथ में कंपनी ने 6GB तक रैम, और 128GB तक स्टोरेज दी है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया है जो वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आता है। रियर साइड में फोन 13 मेगापिक्सल मेन कैमरा से सैल है। यह 1080p वीडियो शूट कर सकता है। साथ में 10x डिजिटल जूम का सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है। 

हॉनर का यह फोन Play 70C आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आता है जिस पर MagicOS 9.0 की स्किन दी गई है। फोन में कंपनी ने बड़ी बैटरी दी है जो 5300mAh की है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल SIM 4G, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, और 3.5mm हेडफोन जैक मिल जाता है। फोन की मोटाई 7.89mm है और वजन 186 ग्राम बताया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.