सस्ता 5G स्मार्टफोन Honor Play 10A लॉन्च, 10% बैटरी में 65 घंटे चलने का दावा, जानें कीमत

Honor Play 10A 5G में रियर साइड में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2025 08:31 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है।
  • फोन में रियर साइड में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है।
  • फ्रंट साइड में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Honor Play 10A 5G फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor ने अपना सस्ता फोन Honor Play 10A 5G लॉन्च किया है जो कुछ आकर्षक फीचर्स के साथ आता है। फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है। डिवासइस में 5300mAh की बैटरी है। इसमें मीडियाटेक का Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 10% बैटरी लेवल पर आने के बाद भी 65 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान कर सकता है या 3.4 घंटे का टॉकटाइम दे सकता है। फोन में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Honor Play 10A 5G price

Honor Play 10A 5G को कंपनी ने चीनी मार्केट में उतारा है। फोन दो रैम-स्टोरेज कंफिग्रेशन में आता है जिसमें 4 जीबी रैम, और 6 जीबी रैम का ऑप्शन दिया गया है। फोन का 4GB+128GB वेरिएंट 799 युआन (लगभग 10,213 रुपये) में आता है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6GB+128GB कंफिग्रेशन में 799 युआन (लगभग 11,489 रुपये) में आता है। फोन को लेक ब्लू, ब्लू स्काई, और इंक रॉक ब्लैक (चीनी से अनुवादित) कलर विकल्पों में पेश किया गया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट, और JD.com से यह खरीद के लिए उपलब्ध होगा। 

Honor Play 10A 5G Specifications

Honor Play 10A 5G अफॉर्डेबल प्राइस में आकर्षक स्पेसिफिकेशंस ऑफर करता है। फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है। यह एचडी प्लस रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन नेचुरल लाइट आई प्रोटेक्शन को सपोर्ट करता है। इसमें लो-लाइट कम्फर्ट मोड भी दिया गया है। साथ ही ई-बुक मोड भी दिया गया है। 

Honor Play 10A 5G के कैमरा सेटअप पर नजर डालें तो फोन में रियर साइड में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट साइड में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है। यह MagicOS 9 पर रन करता है। हॉनर के इस फोन में 5300 mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि 10% चार्ज रह जाने पर भी यह 65 घंटे तक स्टैंडबाय में चल सकता है। या फिर 3.4 घंटे तक का टॉकटाइम भी यह प्रदान कर सकता है। फोन में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें microSD कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है। यह फेस रिकग्निशन भी सपोर्ट करता है। इसमें USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट है। फोन में डुअल नैनो सिम दी गई है। कंपनी के अनुसार, इसमें शॉक रसिस्टेंट डिजाइन है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। फोन के डाइमेंशन 167x77x7.89mm और वजन 186 ग्राम है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.