Honor ने लॉन्च किया 16GB तक रैम और वायरलेस चार्जिंग वाला Magic Vs 3 स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Honor Magic Vs 3 में Snapdragon 8 Gen 2 SoC का इस्तेमाल किया गया है। फोन की एक खासियत इसमें शामिल 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जुलाई 2024 21:19 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic Vs 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • इसमें 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी है
  • कवर स्क्रीन और मेन स्क्रीन में एक-एक 16-मेगापिक्सल सेंसर हैं

Honor Magic Vs 3 की चीन में शुरुआती कीमत 6,999 युआन (लगभग 80,000 रुपये) है

Photo Credit: Honor

Honor Magic Vs 3 को शुक्रवार को चीन में लॉन्च किया गया। नया Honor फोन एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जो OnePlus Open और Samsung Galaxy Z Fold 6 जैसे स्मार्टफोन से प्रतिस्पर्धा करेगा। नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में ब्रांड ने खुद का डेवलप किया Luban Titanium हिंज और शील्ड स्टील यूज किया है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। फोल्डेबल फोन 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज वाले कई कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया गया है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC का इस्तेमाल किया गया है। फोन की एक खासियत इसमें शामिल 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग है।
 

Honor Magic Vs 3 की कीमत, उपलब्धता

Honor Magic Vs 3 के बेस 12GB + 256GB वेरिएंट को चीन में 6,999 युआन (लगभग 80,000 रुपये) कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन 12GB + 512GB और 16GB + 1TB कॉन्फिगरेशन में भी आता है, जिनकी कीमत क्रमशः 7,699 युआन (लगभग 88,000 रुपये) और 8,699 युआन (लगभग 1,00,000 रुपये) है। फोन वर्तमान में किलियन स्नो, टुंड्रा ग्रीन और वेलवेट ब्लैक (चीनी भाषा से अनुवादित) में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
 

Honor Magic Vs 3 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Honor Magic Vs 3 Android 14-बेस्ड MagicOS 8.0.1 के साथ शिप होता है। इसमें 7.92-इंच OLED मेन इनर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,344 x 2,156 पिक्सल है। इनर डिस्प्ले का साइज 6.43-इंच (1,060 x 2,376 पिक्सल) है और यह भी OLED पैनल है। दोनों LTPO स्क्रीन हैं, जो 3840Hz PWM डिमिंग और 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। फोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर काम करता है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज को जोड़ा गया है। फोन में Honor द्वारा डेवलप टाइटेनियम हिंज का इस्तेमाल किया गया है।

Honor Magic Vs 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 40-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 8-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर है। कवर स्क्रीन और मेन स्क्रीन में एक-एक 16-मेगापिक्सल सेंसर हैं।
Advertisement

Honor स्मार्टफोन में 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac/ax/be, ब्लूटूथ 5.3, GPS, GLONASS, A-GPS, OTG, NFC और Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसके वेरिएंट्स के हिसाब से माप अलग-अलग है। फोन का वेलवेट ब्लैक कलर मोड़ने पर 9.8mm मोटा रहता है और खोलने पर इसकी मोटाई 4.65mm हो जाती है। अन्य कलर ऑप्शन फोल्ड होने पर 10.1mm और अनफोल्ड मोड में 4.8mm रहते हैं। वेलवेट ब्लैक वर्जन का वजन लगभग 229 ग्राम और अन्य का वजन लगभग 231 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.