HMD ने लॉन्‍च किया पत्‍थर सा मजबूत स्‍मार्टफोन HMD XR21! टैबलेट भी लाई

HMD XR21 : फोन को IP68 और IP69K रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल, पानी और गिरने के दौरान होने वाले नुकसान से बचा रह सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 मई 2024 17:57 IST
ख़ास बातें
  • HMD ने लॉन्‍च किया नया स्‍मार्टफोन और टैबलेट
  • इन्‍हें यूरोपियन मार्केट के लिए लाया गया है
  • नए HMD फोन को मिला है मिलिट्री ग्रेड सर्टिफ‍िकेशन

HMD XR21 में 6.49 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जोकि फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन ऑफर करता है।

Photo Credit: nokiamob

नोकिया स्‍मार्टफोन्‍स बनाने वाली HMD ने इस साल की शुरुआत में बता दिया था कि वह अब HMD ब्रैंडनेम से भी डिवाइसेज लॉन्‍च करेगी। पहले कंपनी ने Pulse स्‍मार्टफोन सीरीज को पेश किया और अब यूरोपीय मार्केट के लिए HMD XR21 नाम से नया फोन पेश किया है। इसके साथ ही HMD T21 टैबलेट को भी लाया गया है। नए एचएमडी फोन को काफी मजबूती से बनाया गया है। इसे मिलिट्री ग्रेड सर्टिफ‍िकेशन भी हासिल है। फोन को IP68 और IP69K रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि फोन धूल, पानी और गिरने के दौरान होने वाले नुकसान से बचा रह सकता है।  
 

HMD XR21 Price 

HMD XR21 के प्राइस 599.99 यूरो (लगभग 54,273 रुपये) हैं। यह मिडनाइट कलर ऑप्‍शन में आता है। 
 

HMD T21 tablet Price 

HMD T21 टैबलेट की कीमत 299.99 यूरो (लगभग 27,132 रुपये) है। इसे ब्‍लैक स्‍टील कलर ऑप्‍शन में लिया जा सकेगा। 
 

HMD XR21 specifications

HMD XR21 में 6.49 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जोकि फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन ऑफर करता है। इसकी पीक ब्राइटनैस 550 निट्स और रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज तक है। नए एचएमडी फोन में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस का प्रोटेक्‍शन है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी गई है। 

HMD XR21 में स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर की ताकत है। उसके साथ 6GB रैम और 128GB स्‍टोरेज है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 64MP का है। उसके साथ 8MP का अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्‍फी कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। नए एचएमडी फोन में 4,800mAh की बैटरी है। यह 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

HMD T21 specifications

एचएमडी के नए टैबलेट HMD T21 में 10.36 इंच का 2K LCD डिस्‍प्‍ले है। उसकी पीक ब्राइटनैस 400 निट्स है। HMD T21 में यूनिसॉक T612 ऑक्‍टाकोर प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 4 जीबी रैम दी गई है। यह 8200 एमएएच की बैटरी से पैक है, लेकिन चार्जिंग 15 वॉट की ही है। कंपनी ने इस टैब के वाई-फाई और 4जी वेरिएंट पेश किए हैं। 8 मेगापिक्‍सल के फ्रंट और बैक कैमरा भी लगाए हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.