HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!

HMD Touch AI फोन में 3.2 इंच का टच डिस्प्ले आता है। इसमें 1950mAh की बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 अगस्त 2026 13:04 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 3.2 इंच का टच डिस्प्ले आता है।
  • HMD Touch 4G की तुलना में यह फोन कई एक्स्ट्रा फीचर्स से लैस हो सकता है।
  • HMD Touch AI की चीन में कीमत 469 (लगभग 6,500 रुपये) है।

HMD अपना नया फोन HMD Touch AI अब ग्लोबल मार्केट में जल्द ही लॉन्च कर सकती है।

Photo Credit: X/@smashx_60

HMD अपना नया फोन HMD Touch AI अब ग्लोबल मार्केट में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। यह एक कॉम्पेक्ट साइज का टच फोन है जो एक फीचर फोन भी है। यह दिखने में Nokia Lumia से प्रेरित लगता है। फोन में 3.2 इंच का टच डिस्प्ले आता है। इसमें 1950mAh की बैटरी मिलती है। डुअल सिम को यह सपोर्ट करता है और 4G कनेक्टिविटी लैस किया गया है। आइए जानते हैं इसके ग्लोबल मॉडल में क्या हो सकता है खास। 

HMD Touch AI Global Launch Date (Expected)

HMD Touch AI को कंपनी जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। जुलाई में यह चीनी मार्केट में पेश किया गया था। अब X पर जाने माने टिप्स्टर @smashx_60 ने लीक किया है कि फोन जल्द ही चीन के बाहर की मार्केट्स में भी उपलब्ध होगा। खासतौर पर यह मलेशिया, फिलिपींस, इंडोनेशिया, थाईलैंड जैसे देशों में बहुत जल्द देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं, इन मार्केट्स में कंपनी इसके साथ 8GB का माइक्रोएसडी कार्ड भी दे सकती है। साथ में केस और एक स्क्रीन गार्ड भी बॉक्स में मिल सकता है। 
 

HMD Touch AI will soon be available online platform in Malaysia, Philippines, Indonesia, Thailand and more.

Special free gifts in the box:
- 8GB microSD card
- Jelly case
- Screen protector pic.twitter.com/ZkZGvHJk2B

— HMD_MEME'S (@smashx_60) August 6, 2026

HMD Touch 4G की तुलना में यह फोन कई एक्स्ट्रा फीचर्स से लैस हो सकता है जिसे कंपनी ने भारत में अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया था। HMD Touch AI में मोबाइल पेमेंट्स और क्यूआर कोड रीडर जैसे फीचर्स भी आने की संभावना है। HMD Touch AI को कंपनी कई कलर वेरिएंट्स में पेश कर सकती है। HMD Touch 4G जहां स्यान, डार्क ब्लू में आता है, HMD Touch AI को कंपनी व्हाइट और गोल्ड जैसे शेड्स भी दे सकती है। HMD Touch AI की चीन में कीमत 469 (लगभग 6,500 रुपये) है। 

HMD Touch 4G की भारत में कीमत 3,999 रुपये है। फोन में 3.2 इंच का QVGA टच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन Unisoc T127 प्रोसेसर से लैस होकर आता है। इस फोन में 64MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन RTOS टच ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 

Advertisement

इस फोन में 1950mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 30 घंटे तक फोन को चला सकती है। फोन के रियर में फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 0.3 मेगापिक्सल VGA फ्रंट कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स में एफएम रेडियो (वायर्ड/वायरलेस) और MP3 प्लेयर्स शामिल है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

3.20 इंच

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

64एमबी

स्टोरेज

128एमबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

सीरीज 30+ S30+ Touch
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.