HMD Luma लॉन्च हुआ 4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ

HMD Luma फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 फरवरी 2026 15:49 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है।
  • फोन में Unisoc T615 चिपसेट है जो 12nm प्रोसेस पर बना है।
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।

HMD Luma फोन में 6.7 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: HMD

HMD Luma कंपनी का नया फोन है जो एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। फोन में Unisoc T615 चिपसेट दिया गया है। यह 4GB रैम के साथ आता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। बड़े डिस्प्ले के साथ डिवाइस में 5000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। यह फोन रोजमर्रा के कामों के लिए उपयुक्त बताया गया है। HMD Luma फोन में 6.7 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह एक LCD पैनल है जिसमें 720 x 1604 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

HMD Luma price

HMD Luma की कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से अभी नहीं किया गया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जहां पर इसके सभी स्पेसिफिकेशंस के डिटेल मौजूद हैं। जल्द ही प्राइसिंग डिटेल्स भी आने की संभावना है। 

HMD Luma को एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है।
Photo Credit: HMD

HMD Luma Specifications

HMD Luma फोन में 6.7 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह एक LCD पैनल है जिसमें 720 x 1604 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह डिवाइस 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में Unisoc T615 चिपसेट है जो 12nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ में 4GB की रैम है, और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन में 4G कनेक्टिविटी दी गई है। सोशल मीडिया, कंटेंट स्ट्रीमिंग, डेली टास्क यह बखूबी निभा सकता है। 

Advertisement

HMD Luma फोन में कैमरा देखें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में USB-C 2.0 चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.