Flipkart Valentine’s Sale: iPhone 17 से लेकर बजट Poco, Realme फोन्स तक, स्मार्टफोन्स पर धांसू डील्स!

Flipkart Valentine’s Sale 2026 में iPhone 17, Samsung Galaxy और Nothing फोन पर बड़ी छूट मिल रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 फरवरी 2026 15:17 IST
ख़ास बातें
  • Valentine’s Sale में iPhone 17 74,900 रुपये में लिस्ट
  • Samsung Galaxy और Nothing फोन पर बड़ी कीमत कटौती
  • बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस से डील और सस्ती

Flipkart पर Valentine's Sale 2026 की चल रही है, जिसमें स्मार्टफोन्स पर भारी छूट देखने को मिल रही है। इस सेल में iPhone से लेकर Samsung, Nothing, Motorola, Vivo और Poco जैसे ब्रांड्स के फोन कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। Flipkart की इस सेल में चुनिंदा पॉपुलर बैंक कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, हालांकि इस पर कैप लिमिट लागू है। इसके अलावा No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर और एक्सचेंज बोनस जैसे अतिरिक्त फायदे भी मिल रहे हैं, जिससे कई फोन अपनी लॉन्च कीमत से काफी सस्ते हो गए हैं।

सेल की सबसे बड़ी डील्स में iPhone 17 शामिल है, जो Flipkart Valentine's Sale 2026 में 74,900 रुपये में उपलब्ध है। फोन की ओरिजिनल कीमत 82,900 रुपये है, जो इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस डील में 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा Flipkart Axis क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। वहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 53,050 रुपये तक का बेनिफिट मिलने का दावा किया गया है। सभी ऑफर्स को मिलाकर iPhone 17 को अच्छी डील में खरीदा जा सकता है।

iPhone लाइनअप की बात करें तो iPhone 17 Pro Max इस सेल में 1,48,400 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, लगभग 80 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ Nothing Phone (3) इस सेल में आधी कीमत पर 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Samsung का फ्लैगशिप फोन Galaxy S24 भी Flipkart की इस सेल में 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

मिड रेंज और बजट सेगमेंट में भी कई ऑप्शन्स शामिल हैं। Realme P3x को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि Moto G86 Power की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। Poco M8 5G भी 16,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा Vivo X200T को 59,999 रुपये में और Motorola Edge 70 को 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Google Pixel 9a इस सेल में 36,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy S24 FE की कीमत में भी बड़ा कट देखने को मिल रहा है। यह फोन 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था, लेकिन Flipkart Valentine's Sale में इसे 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 5 प्रतिशत तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत और कम हो सकती है। फोन 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।

बजट कैटेगरी में Poco C75 का 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि 128GB वेरिएंट 9,499 रुपये में मिल रहा है। Moto G57 का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 15,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, CMF by Nothing Phone 2 Pro का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि 256GB वेरिएंट भी इसी कीमत पर दिख रहा है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  3. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  4. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  2. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  5. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  7. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  9. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.