Flipkart Republic Day Sale 2026: 17 जनवरी को शुरू होगी बड़ी सेल! अर्ली डील्स से लेकर बैंक ऑफर्स तक, जानें सब कुछ

Flipkart Republic Day Sale 2026 की तारीखें सामने आ गई हैं। स्मार्टफोन, iPhone, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज पर बड़े डिस्काउंट के साथ Plus और Black मेंबर्स को मिलेगा अर्ली एक्सेस।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जनवरी 2026 12:13 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Republic Day Sale 2026 की शुरुआत 17 जनवरी से
  • Plus और Black मेंबर्स को 16 जनवरी से अर्ली एक्सेस
  • iPhone और स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर्स के साथ बड़े डिस्काउंट

Flipkart Republic Day Sale 2026 में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी छूट

Photo Credit: Flipkart

Flipkart ने अपने साल के सबसे बड़े शॉपिंग इवेंट्स में से एक Republic Day Sale 2026 की तारीखों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव हुए टीजर पेज के मुताबिक, यह सेल 17 जनवरी से शुरू होगी, जबकि Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स को 16 जनवरी से ही अर्ली एक्सेस मिल जाएगा। यानी प्रीमियम मेंबर्स को एक दिन पहले ही डील्स पर खरीदारी का मौका मिलेगा, जब स्टॉक सबसे ज्यादा रहता है। यह सेल भारत के 77वें गणतंत्र दिवस से पहले आयोजित की जा रही है और इसमें स्मार्टफोन्स समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी पर फोकस रहने वाला है।

Flipkart हर साल Republic Day के मौके पर बड़ी सेल करता है और इस बार भी ट्रेंड वही रहने वाला है। माइक्रोसाइट पर दिख रहे संकेतों से साफ है कि मोबाइल फोन, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज इस सेल का मेन हाइलाइट होंगे। खासतौर पर स्मार्टफोन कैटेगरी में बड़े डिस्काउंट की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि नए साल की शुरुआत में काफी यूजर्स अपने गैजेट्स अपग्रेड करने का प्लान बनाते हैं।

iPhone डील्स को लेकर भी काफी चर्चा है। पुराने ट्रेंड्स को देखें तो Flipkart की Republic Day या अन्य सालाना सेल में Apple के पुराने मॉडल्स पर अच्छी कटौती देखने को मिलती है। इस बार iPhone 14iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज पर ऑफर्स आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि Flipkart ने अभी किसी भी मॉडल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Apple के अलावा Android स्मार्टफोन्स भी सेल का बड़ा हिस्सा होंगे। Samsung, iQOO, Motorola और अन्य ब्रांड्स के फोन पर कीमतों में कटौती देखने को मिल सकती है। माइक्रोसाइट में Flipkart ने कुछ प्रोडक्ट को Wishlist करने के लिए कहा है, जो इशारा देता है कि इन प्रोडक्ट्स पर खासा डिस्काउंट मिल सकता है। इनमें Oppo K13x 5G, Dell Intel AI PC, 55 इंच स्मार्ट TV, Samsung Watch 7, Vivo T4x 5G, Motorola Edge 60 Fusion, Realme P3 Lite सहित कई अन्य मॉडल्स शामिल हैं।

 आमतौर पर Flipkart इस तरह की सेल में एक्सचेंज ऑफर, लिमिटेड टाइम प्राइस ड्रॉप और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन्स भी देता है, जिससे मिड-रेंज और प्रीमियम फोन दोनों ज्यादा आकर्षक बन जाते हैं।

सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, Republic Day Sale 2026 में दूसरी इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज पर भी डील्स मिलने की उम्मीद है। Flipkart ने संकेत दिए हैं कि लैपटॉप, टैबलेट, Bluetooth स्पीकर्स, वायरलेस ईयरबड्स, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसी कैटेगरी भी सेल का हिस्सा होंगी। ऐसे ऑफर्स आमतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होते हैं जो लंबे समय से किसी महंगे प्रोडक्ट को खरीदने का प्लान बना रहे होते हैं।

बैंक ऑफर्स भी इस सेल को और आकर्षक बनाएंगे। Flipkart ने कंफर्म किया है कि HDFC Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, साथ ही आसान EMI ऑप्शन्स भी दिए जाएंगे। इसके अलावा दूसरे बैंकों के कार्ड्स पर भी अतिरिक्त छूट मिलने की संभावना है। Flipkart Black मेंबर्स को इस बार कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिल सकते हैं, क्योंकि कंपनी अपने पेड मेंबरशिप प्रोग्राम को लगातार प्रमोट कर रही है।

पिछली सेल्स की तरह इस बार भी टाइम-बेस्ड डील्स देखने को मिलेंगी। Rush Hour Deals, Tick Tock Deals, Jackpot Deals और Steal Deals जैसे फॉर्मैट्स के जरिए लिमिटेड समय के लिए बड़ी छूट दी जाएगी।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  2. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  4. Nothing Phone 4b के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, जानें कैसा होगा फोन
  5. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Oppo Reno 16, Reno 16F हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. TVS Motor की बड़ी उपलब्धि, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग
  7. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OTT Releases This Week: 'परफेक्ट फैमिली', 'बाहुबली: दि टॉर्च बियरर', 'लिटिल ब्रदर', 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्में इन OTT पर!
  2. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  3. iPad खरीदने का प्लान है? Apple ने भारत में बढ़ा दिए दाम, Pro मॉडल ₹70 हजार महंगा
  4. Nothing Phone 4b के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, जानें कैसा होगा फोन
  5. Gmail में अपने आप लिख जाएगा ईमेल, नहीं करनी पड़ेगी बिलकुल भी मेहनत, जानें क्या है हेल्प मी राइट फीचर
  6. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Oppo Reno 16, Reno 16F हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. अमेरिकी AI कंपनी Anthropic का बड़ा आरोप, चीन टेक Alibaba ने कॉपी किया Claude AI
  8. Xiaomi 17T vs Vivo X200T vs Motorola Signature: जानें कौन सा फोन है 60K में बेस्ट?
  9. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  10. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.