Flipkart Republic Day Sale 2020 का हुआ आगाज़, ग्राहकों को मिल रहे हैं कई ऑफर्स

Flipkart Republic Day Sale 2020: फ्लिपकार्ट प्लस यूज़र्स के बाद सभी आम यूज़र्स के लिए फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल का आगाज़ हो गया है। यह 22 जनवरी 2020 रात 11:59 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 19 जनवरी 2020 12:50 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट प्लस यूज़र्स सेल का फायदा आज रात 8 बजे से उठा सकते हैं
  • यह सेल आज रात 12 बजे से शुरू होगी और 22 जनवरी तक चलेगी
  • ICICI और कोटेक महिंद्रा कार्ड पर मिलेगा 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा डिस्काउंट

Flipkart Sale में स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं कई Offers

Flipkart Republic Day Sale 2020 की शुरुआत हो गई है। Flipkart Plus यूज़र्स तो शनिवार रात 8 बजे से ही फ्लिपकार्ट सेल में मिल रहे ऑफर्स का फायदा उठा पा रहे थे। अब सभी यूज़र्स के लिए यह सेल आधी रात 12 बजे से शुरू हो गई है। सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, वियरेबल, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई कैटेगरी पर डिस्काउंट मिल रहा है। स्मार्टफोन और एसेसरीज कैटेगरी की बात करें तो असुस, रियलमी और हुवावे ने फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली इस रिपब्लिक डे सेल 2020 के लिए अपने मोबाइल फोन पर मिलने वाली डील्स का खुलासा पहले ही कर दिया था।
 

Flipkart Republic Day Sale 2020 timing, offers

फ्लिपकार्ट प्लस यूज़र्स रिपब्लिक डे सेल 22 जनवरी 2020 रात 11:59 बजे तक चलेगी। इस दौरान ना केवल प्रॉडक्ट्स की कीमत पर छूट मिलेगी, बल्कि कुछ बैंक डिस्काउंट भी दिए जाएंगे। Flipkart ने इस सेल के लिए आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के साथ साझेदारी की है। इन बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं, सेल के दौरान एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई बैंक ग्राहक नो-कॉस्ट ईएमआई का फायदा भी ले सकेंगे।
Advertisement
 

Republic Day Sale 2020 smartphones offers

सेल के दौरान Lenovo A6 Note के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन की मौज़ूदा कीमत 7,999 रुपये है। 6,999 रुपये में बिकने वाला Moto e6s भी इस सेल में सस्ती कीमत में उपलब्ध है। इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहक Lenovo K10 Note को 3,000 रुपये की कटौती के साथ 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Flipkart Republic Day Sale में Motorola One Vision का 128 जीबी वेरिएंट 1,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 13,999 रुपये में बेचा जाएगा।

(पढ़ें: Amazon Great Indian Sale 2020 में ग्राहकों को मिल रहे हैं ये फायदे)

फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में शाओमी का रेडमी 8ए स्मार्टफोन 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा। आमतौर पर फोन की शुरुआती कीमत 6,499 रुपये होती है। इस सेल में आमतौर पर 10,999 रुपये में बिकने वाला Motorola One Action हैंडसेट 8,999 रुपये में उपलब्ध होगा। ऐप्पल के आईफोन की तलाश में बैठे ग्राहक iPhone 7 के 32 जीबी मॉडल को 24,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इसकी कीमत 27,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में Realme 3 को 6,999 रुपये में बेचा जाएगा। ज्ञात हो कि रियलमी 4 की मौज़ूदा कीमत 7,499 रुपये है।

Flipkart पर Asus 5Z के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह फोन अभी 21,999 रुपये में बिकता है। इसी तरह से Asus Max M2 को 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा। छूट 500 रुपये की है। Honor 10 Lite को भी फ्लिपकार्ट सेल में सस्ते में बेचा जाएगा। यह 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.