50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung फोन पर बंपर डिस्काउंट, 9000 से भी सस्ता खरीदें

Samsung Galaxy A06 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर भारी बचत हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जून 2025 09:56 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A06 5G में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy A06 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy A06 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A06 5G में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung का किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy A06 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर भारी बचत हो सकती है। Galaxy A06 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। आइए Samsung Galaxy A06 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy A06 5G Price & Offers


Samsung Galaxy A06 5G का 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 9,210 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि यह स्मार्टफोन इस साल फरवरी में 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 8,289 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से करीब 1,710 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने अतिरिक्त बचत हो सकती है।


Samsung Galaxy A06 5G Features, Specifications


Samsung Galaxy A06 5G में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 900x1600 पिक्सल और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Galaxy A06 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  

कैमरा सेटअप की बा करें तो Galaxy A06 5G के रियर में f1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Galaxy A06 5G की लंबाई 171.88 मिमी, चौड़ाई 77.80 मिमी, मोटाई 8.22 मिमी और वजन 212 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.