Flipkart Big Diwali Sale: Redmi K20 Pro, Samsung Galaxy S9, Pixel 3a समेत अन्य फोन पर मिलेगी छूट

Flipkart Big Diwali Sale: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में Realme C2, Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S, Samsung Galaxy S9, Moto E6s, Vivo V17 Pro, Realme 5 समेत अन्य स्मार्टफोन पर डील्स को लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2019 13:19 IST
ख़ास बातें
  • Realme C2 के दो नए कलर वेरिएंट मिलेंगे सेल में
  • Flipkart Big Diwali Sale में Redmi Note 7S मिलेगा 2,000 रुपये सस्ते में
  • 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ Galaxy S9 को किया गया है लिस्ट

Flipkart Big Diwali Sale: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में मोबाइल फोन पर मिलेंगी शानदार डील्स

Flipkart Big Diwali Sale: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में मिलने वाली डील्स और डिस्काउंट से पर्दा उठ गया है। Flipkart Sale का आगाज़ 12 अक्टूबर से होगा, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्लिपकार्ट सेल 16 अक्टूबर तक चलेगी। Realme C2, Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S, Samsung Galaxy S9, Moto E6s, Vivo V17 Pro, Realme 5 समेत अन्य स्मार्टफोन पर डील्स को लिस्ट किया गया है। हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 8 की सेल भी 12 अक्टूबर की मध्यरात्रि को शुरू होगी। फ्लिपकार्ट सेल में ग्राहकों की सुविधा के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई, पुराने फोन पर एक्सचेंज डिस्काउंट और 1 रुपये की शुरुआती कीमत में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन आदि की सुविधा मिलेगी।

याद करा दें कि Flipkart ने इस सप्ताह के शुरुआत में सेल तारीख की घोषणा की थी, लेकिन डील्स से पर्दा नहीं उठाया था। लेकिन अब फ्लिपकार्ट ने बिग दिवाली सेल में मोबाइल पर मिलने वाली टॉप डील्स से पर्दा उठा दिया है।
 

Flipkart Big Diwali Sale: स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स

रेडमी नोट 7 प्रो को 10,999 रुपये की प्रभावी कीमत के साथ लिस्ट किया गया है, बता दें कि इसमें 1,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। सेल के अलावा फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है, फोन की अहम खासियत की बात करें तो यह फोन 48 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है।

रियलमी सी2 को रेगुलर प्राइस 5,999 रुपये के साथ ही लिस्ट किया गया है लेकिन यह दो नए कलर वेरिएंट, डायमंड रूबी और डायमंड सेफायर रंग में उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 7एस स्मार्टफोन 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत के बजाय 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। रियलमी 5 की कीमत में 1,000 रुपये का डिस्काउंट के बाद इसे 8,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एस9 और सैमसंग गैलेक्सी एस9+ को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।
Advertisement

Flipkart Big Diwali Sale में Samsung Galaxy A50 की कीमत में भी कटौती की जाएगी। सैमसंग गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन को 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Xiaomi का Redmi K20 Pro स्मार्टफोन 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जाएगा, बता दें कि यह हैंडसेट 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जाता है।

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में मोटो ई6एस, वीवो वी17 प्रो और Motorola One Macro जैसे नए फोन की बिक्री भी होगी। Pixel 3a और Pixel 3a XL को 29,999 रुपये में लिस्ट किया हया है। Yu Ace, Nokia 6.1, Lenovo K10 Note, Vivo V15 समेत अन्य स्मार्टफोन की कीमत में भी सेल के लिए कटौती की जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.