Flipkart Big Diwali Sale 2019: Redmi Note 7S और Redmi K20 समेत इन स्मार्टफोन पर ऑफर्स

Flipkart Big Diwali Sale 2019: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 में स्मार्टफोन पर ऑफर्स मिल रहे हैं। Redmi Note 7S, Vivo Z1 Pro, Redmi K20, Redmi K20 Pro स्मार्टफोन Flipkart Sale का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2019 17:14 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Z1 Pro गेमिंग के लिए गेम मोड 5.0 से है लैस
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम के साथ आएगा Redmi Note 7S
  • 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है रेडमी के20 में

Flipkart Big Diwali Offers 2019: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 में Redmi K20, Redmi K20 Pro पर ऑफर्स

Flipkart Big Diwali Sale 2019: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 आज से शुरू हो गई है और फ्लिपकार्ट सेल 25 अक्टूबर तक चलेगी। Flipkart Sale के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, बड़े साइज़ के टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर डिस्काउंट मिलेगा। इस बार Flipkart ने सेल के लिए SBI से हाथ मिलाया है, इसका मतलब ग्राहकों को एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। आइए अब आपको Flipkart Big Diwali Sale में स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में बताते हैं।
 

Flipkart Big Diwali Sale 2019: मोबाइल फोन पर ऑफर्स

Google Pixel 3a, Pixel 3a XL

Flipkart Sale में गूगल पिक्सल 3ए सीरीज़ पर छूट मिल रही है। गूगल पिक्सल 3ए 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट छूट के बाद 29,999 रुपये (एमआरपी 39,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 14,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। दूसरी ओर, गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 34,999 रुपये (एमआरपी 44,999 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध है। बता दें कि हाल ही में Google Pixel 4, Pixel 4 XL को भारत में लॉन्च किया गया है लेकिन ये दोनों ही हैंडसेट भारत नहीं लाए जाएंगे।

कीमत: 29,999 रुपये (एमआरपी 39,999 रुपये)
 

Black Shark 2

फ्लिपकार्ट सेल में ब्लैक शार्क 2 गेमिंग स्मार्टफोन 29,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस गेमिंग स्मार्टफोन में 6.39 इंच का डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप है, इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। Black Shark 2 में जान फूंकने के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।

कीमत: 29,999 (एमआरपी 45,999 रुपये)
 

Redmi Note 7S

Xiaomi का रेडमी नोट 7एस (4 जीबी, 64 जीबी) डिस्काउंट के बाद Flipkart Sale में 9,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये) बिक्री के लिए उपलब्ध है। अगर आप किसी भी माध्यम के जरिए ऑनलाइन भुगतान करते हैं तो 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट सेल में यदि आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो 9,500 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Redmi Note 7S में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 7S Review in Hindi

कीमत: 9,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये)
Advertisement
 

iPhone 7 32GB

Diwali 2019 से पहले फ्लिपकार्ट सेल में Apple आईफोन 7 को डिस्काउंट के बाद 26,999 रुपये (एमआरपी 29,900 रुपये) में खरीदा जा सकता है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 11,900 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

कीमत: 26,999 रुपये (एमआरपी 29,900 रुपये)
Advertisement
 

Asus 6Z

असूस 6ज़ेड का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब भी डिस्काउंट के बाद 27,999 रुपये (एमआरपी 35,999 रुपये) में मिल रहा है। Asus 6Z में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी है। असूस 6ज़ेड में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। Flipkart पर पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 11,900 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी है।

कीमत: 27,999 रुपये (एमआरपी 35,999 रुपये)

Vivo Z1 Pro

फ्लिपकार्ट सेल में वीवो ज़ेड1प्रो (4 जीबी, 64 जीबी) को डिस्काउंट के बाद 12,990 रुपये (एमआरपी 15,990 रुपये) में उपलब्ध है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 11,900 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा किसी भी ऑनलाइन माध्यम से भुगतान पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट भी है।
Advertisement

यह भी पढ़ें- Vivo Z1 Pro Review in Hindi

कीमत: 12,990 रुपये (एमआरपी 15,990 रुपये)

Samsung Galaxy A50

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 में सैमसंग गैलेक्सी ए50 को डिस्काउंट के बाद 16,999 रुपये (एमआरपी 21,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। ऑनलाइन भुगतान करने पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी है। Galaxy A50 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं। Samsung ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट में एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy A50 Review in Hindi

कीमत: 16,999 रुपये (एमआरपी 21,000 रुपये)

Redmi K20, Redmi K20 Pro

Flipkart Sale में रेडमी के20 (6 जीबी, 64 जीबी) छूट के बाद 19,999 रुपये (एमआरपी 22,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 14,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। Redmi K20 Pro (6 जीबी, 128 जीबी) को डिस्काउंट के बाद 24,999 रुपये (एमआरपी 28,999 रुपये) में खरीदा जा सकेगा। फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है।

यह भी पढ़ें- Redmi K20 Review in Hindi

कीमत: 19,999 रुपये (एमआरपी 22,999 रुपये)

Samsung Galaxy S9

सैमसंग गैलेक्सी एस9 डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपये (एमआरपी 62,500 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 14,000 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी है। Galaxy S9 में एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कीमत: 29,999 रुपये (एमआरपी 62,500 रुपये)
 

Oppo F11 Pro

फ्लिपकार्ट सेल में ओप्पो एफ11 प्रो (6 जीबी, 128 जीबी) 19,990 रुपये (एमआरपी 29,990 रुपये) में उपलब्ध है। Oppo ब्रांड के इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

यह भी पढ़ें- Oppo F11 Pro Review in Hindi

कीमत: 19,990 रुपये (एमआरपी 29,990 रुपये)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI रेस में आगे निकल गया भारत, Sarvam AI ने ChatGPT और Gemini को इन फील्ड में पछाड़ा
  2. Realme Narzo 90x 5G vs Oppo K13x 5G vs Samsung Galaxy F16 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट
  3. Upcoming Smartphones This Week: Samsung Galaxy F70e, OPPO K14X 5G, Tecno Pova Curve 2 5G जैसे फोन इस हफ्ते हों
  4. ब्रह्मांड का सबसे पुराना पता अब मिला, NASA के टेलीस्कोप ने बदली यूनिवर्स की समझ
#ताज़ा ख़बरें
  1. कुछ हफ्तों में लॉन्च हो रहा है iPhone 17e और 'किफायती' MacBook, नए iPad मॉडल्स भी देंगे दस्तक!
  2. Realme Narzo 90x 5G vs Oppo K13x 5G vs Samsung Galaxy F16 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट
  3. AI रेस में आगे निकल गया भारत, Sarvam AI ने ChatGPT और Gemini को इन फील्ड में पछाड़ा
  4. 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. ब्रह्मांड का सबसे पुराना पता अब मिला, NASA के टेलीस्कोप ने बदली यूनिवर्स की समझ
  6. अपने दोस्तों के साथ लाइव लोकेशन कैसे करें शेयर, फॉलो करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
  7. नमक से चलेगी कार, -40 डिग्री में भी नहीं गिरेगी बैटरी! 400 Km रेंज वाली Nevo A06 EV हुई पेश
  8. किसी ने आपको हर जगह से कर दिया है ब्लॉक तो कैसे करें उसे मैसेज, ये तरीका आएगा आपके काम
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज से हुई बड़ी चूक, यूजर्स को गलती से भेजे 40 अरब डॉलर के Bitcoin
  10. अंतरिक्ष से आफत! एकसाथ आ रहे 5 एस्टरॉयड, नासा का अलर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.