Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Oppo के 5 स्मार्टफोन्स पर डील सामने आई है। लिस्ट में Oppo K14 Lite, K14x 5G, K14 5G, Find X9s और Find X9 Ultra शामिल हैं।
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Oppo के 5 स्मार्टफोन्स पर मिल रही डील
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और सेल से पहले ही कई स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स सामने आने लगी हैं। इस बार Oppo के भी कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील देखने को मिलेगी। कंपनी के बजट और मिड-रेंज फोन से लेकर Find X सीरीज के प्रीमियम मॉडल्स तक को सेल में कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। अगर आप Oppo का नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Big Billion Days Sale में इन फोन्स पर मिलने वाली डील आपके काम की हो सकती है। बता दें कि यहां शामिल किए गए प्राइस ऑफर्स को शामिल करके बताए गए हैं और बेस वेरिएंट्स के लिए हैं।
Oppo K14 Lite का डील प्राइस ₹14,999 है। यह 4G स्मार्टफोन है और इसमें 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट के साथ 4GB RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बैटरी, IP64 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट मिलता है। यह Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है।
Oppo K14x 5G का डील प्राइस ₹16,999 है। इसमें 6.75 इंच का 120Hz LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर चलता है और इसमें 6GB तक RAM तथा 128GB तक स्टोरेज का ऑप्शन है। फोन में 50MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 6,500mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। IP64 रेटिंग और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।
Oppo K14 5G का डील प्राइस ₹23,499 है। इसमें 6.75 इंच का 120Hz LCD डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में IP68/IP69 रेटिंग और स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलते हैं।
प्रीमियम सेगमेंट में Oppo Find X9s का डील प्राइस ₹72,000 है। फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, 12GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन में 7,025mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC चार्जिंग दी गई है।
लिस्ट में सबसे महंगा फोन Oppo Find X9 Ultra है, जिसका डील प्राइस ₹1,53,000 है। इसमें 6.82 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलता है और इसमें 12GB RAM व 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP मेन कैमरा, 200MP टेलीफोटो, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 50MP कैमरा मिलता है। फोन में 7,050mAh बैटरी के साथ 100W SUPERVOOC और 50W AIRVOOC चार्जिंग सपोर्ट है।
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 का Early Access 8 अक्टूबर से शुरू होगा, जबकि जनरल सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। Plus, VIP और Flipkart Credit Card यूजर्स को Early Access मिलेगा। सेल के दौरान योग्य Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Super.money, No Cost EMI और दूसरे पेमेंट ऑफर्स भी उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, किसी फोन की अंतिम कीमत ग्राहक की पात्रता और लागू ऑफर्स पर निर्भर करेगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।