50 मेगापिक्सल कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला iQOO का 5G फोन हुआ सस्ता, चेक करें पूरी डील

नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो iQOO Z9s बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 फरवरी 2025 18:53 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z9s में मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है।
  • iQOO Z9s में 6.7 इंच की 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • iQOO Z9s में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

iQOO Z9s 5G में 6.7 इंच की 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: iQOO

अगर आपका 20 हजार रुपये का बजट है और आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो iQOO का स्मार्टफोन बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। iQOO Z9s 5G  में 6.7 इंच की 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको iQOO Z9s 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Z9s 5G Price, Offers

 
ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर iQOO Z9s 5G का 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Federal Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 2000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 17,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर के मामले में पुराना या मौजूदा फोन देकर 17,400 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
 

iQOO Z9s 5G Specifications


iQOO Z9s 5G में 6.7 इंच की 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स ब्राइटनेस है। कैमरा सेटअ के लिए Z9s 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Z9s 5G में मीडियाटेक डाइमेंस‍िटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है। इन स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई जो कि 44W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.