भारत का सबसे सस्ता 64MP कैमरा स्मार्टफोन, इस ऑफर के बाद सिर्फ 749 रुपये में ले जाएं घर

Redmi Note 10 Pro के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, लेकिन इसे 20 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अगस्त 2022 22:13 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 Pro में 6.67 इंच की Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है।
  • Redmi Note 10 Pro में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।
  • Redmi Note 10 Pro में 64MP का पहला कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 10 Pro में 6.67 इंच की Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

अगर आप अपने लिए कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां हम आपको 64 मेगापिक्सल कैमरा से लैस बेहतरीन स्मार्टफोन Redmi Note 10 Pro पर मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में बता रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट Flipkart इस समय भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। रेडमी के इस स्मार्टफोन पर कीमत में कटौती, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन पर डील और अन्य बातों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Redmi Note 10 Pro पर ऑफर


ऑफर की बात की जाए तो Redmi Note 10 Pro के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, लेकिन इसे 20 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस दौरान 4 हजार रुपये की बचत की जा सकती है। बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत की बचत की जा सकती है। एक्सचेंज ऑफर की बात की जाए तो पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 15,250 रुपये तक बचत की जा सकती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि पुराना फोन एक्सचेंज करने पर उसका अधिकतम लाभ उसकी मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। अगर इस स्मार्टफोन को ईएमआई पर खरीदने का प्लान है तो न्यूनतम ईएमआई 555 रुपये तक बैठ सकती है।
Advertisement
 

Redmi Note 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिपिकेशंस की बात की जाए तो Redmi Note 10 Pro में 6.67 इंच की Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 64MP का पहला कैमरा, 8MP का दूसरा कैमरा, 5MP का तीसरा कैमरा और 2MP का चौथा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5020 mAh की बैटरी दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.