5000mAh बैटरी और 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ BLU G71L स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

BLU G71L में 6.5 इंच की वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 फरवरी 2022 19:08 IST
ख़ास बातें
  • BLU G71L में 6.5 इंच की वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है।
  • यह डिवाइस कंपनी के G71 लाइनअप में नया एडिशन है।
  • फोन में 1080p वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है।
BLU ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन BLU G71L को लॉन्च किया है। यह डिवाइस कंपनी के G71 लाइनअप में नया एडिशन है। इसमें टेक्स्चर बॉडी दी गई है और फोन ट्रिपल कैमरा से लैस है। हाल ही में लॉन्च किए गए बजट स्मार्टफोन्स BLU G51S और BLU G71+ की तरह BLU G71L में भी UNISOC चिपसेट दिया गया है। फोन दो कलर वेरिएंट्स में आता है और 6.5 इंच की डिस्प्ले है। पावर के लिए फोन में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। 
 

BLU G71L price, availability

BLU G71L की कीमत अभी तक कंपनी की ओर से कन्फर्म नहीं की गई है। हालांकि, इसके कलर वेरिएंट्स की पुष्टि करते हुए कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह ग्रीन और ब्लू शेड में उपलब्ध होगा। जल्द ही फोन को अमेरिका में खरीदा जा सकेगा। 
 

BLU G71L specifications

BLU G71L में 6.5 इंच की वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह एक आईपीएस एलसीडी पैनल है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 11 OS के साथ आता है। इसमें ऑक्टाकोर UNISOC SC9863 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। चिप को 1.6GHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन में PowerVR GE8322 GPU मिलता है। 

इसके कैमरा फीचर्स देखें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है। बाकी दो कैमरों में एक डेप्थ सेंसर है और दूसरा मैक्रो शूटर है। फोन में 1080p वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट में दिया गया है। स्मार्टफोन के खास फीचर्स में इसकी बैटरी भी है जिसकी कैपिसिटी 5000एमएएच की है। इसके साथ 10 वाट का चार्जर दिया गया है। फोन में 128 जीबी तक की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इस्तेमाल की जा सकती है। फोन की सिक्योरिटी के लिए रियर में फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.