48MP क्वाड कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ BLU F91 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

BLU F91 की बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh की है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2022 10:16 IST
ख़ास बातें
  • BLU F91 में की बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh की है।
  • यह फोन Android 11 के साथ आउट ऑफ द बॉक्स आता है।
  • बॉक्स में चार्जर, यूएसबी केबल भी मिलता है।

BLU F91 एक 5G स्मार्टफोन है और इसकी कीमत $300 (लगभग 22,500 रुपये) है।

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी BLU ने अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। BLU एक अमेरिकन स्मार्टफोन मेकर कंपनी है और BLU F91 इसका पहला 5G स्मार्टफोन है। BLU F91 के स्पेसिफिकेशंस देखें तो फोन में Dimensity 810 चिपसेट है और 6.8 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इसमें होल पंच डिजाइन दिया गया है। डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज देखने को मिलती है। 
 

BLU F91 price, availabililty

BLU F91 को अमेरिका में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत $300 (लगभग 22,500 रुपये) है। फ्लैश सेल के दौरान कंपनी इसे $200 (लगभग 15,000 रुपये) में ऑफर कर रही है। फोन को Amazon पर लिस्ट किया गया है। 
 

BLU F91 Specifications

BLU F91 में 6.8 इंच एलसीडी स्क्रीन दी गई है जो कि एक फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है। इसका रेजॉल्य़ूशन 2460 x 1080 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसमें होल पंच डिजाइन दिया गया है। कटआउट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

इसके प्रोसेसर की बात करें तो यह MediaTek Dimensity 810 चिपसेट के साथ आता है जो कि 6nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है। यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है जिसे microSD कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का Samsung GM1 सेंसर है जो कि फोन का मेन कैमरा है। यह क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें सेकंडरी लेंस 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। चौथे सेंसर के तौर पर 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। 

BLU F91 की बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh की है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है और 10W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। यह फोन Android 11 के साथ आउट ऑफ द बॉक्स आता है। बॉक्स में चार्जर, यूएसबी केबल, हेंडसेट, ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर और रग्ड केस भी दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BLU F91, BLU F91 5G, BLU F91 price, BLU F91 Specifications

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus फोन पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना मिल रहा सस्ता
  2. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  2. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  4. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  5. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  6. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  8. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  9. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  10. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.