16GB रैम, 20000mAh बैटरी वाला फोन बिना नेटवर्क भी कॉलिंग करता है! जानें Blackview Xplore 1 की कीमत

कंपनी Blackview ने Xplore 1 को ऐसे फीचर के साथ पेश किया है जिसमें बिना सेल्युलर नेटवर्क के भी कॉलिंग संभव है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 फरवरी 2026 15:51 IST
ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट है।
  • फोन में 16GB तक रैम है।
  • मिलिट्री ग्रेड MIL-STD810H सर्टिफिकेशन समेत IP69, IP69K रेटिंग से लैस।

Blackview Xplore 1 में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट है।

Photo Credit: Blackview

क्या आपने ऐसा फोन देखा है जो बिना नेटवर्क कनेक्टिविटी के भी कॉलिंग कर सकता है? कंपनी Blackview ने Xplore 1 को ऐसे फीचर के साथ पेश किया है जिसमें बिना सेल्युलर नेटवर्क के भी कॉलिंग संभव है, मैसेज भेजे जा सकते हैं। इसे यूं समझें कि यह एक वॉकी-टॉकि के जैसे भी काम कर सकता है जो एक निर्धारित रेंज में कॉलिंग की सुविधा दे सकता है। फोन में 16GB तक रैम है, MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिया गया है। फोन में 20,000mAh की बैटरी है। यह मिलिट्री ग्रेड MIL-STD810H सर्टिफिकेशन समेत IP69, IP69K रेटिंग से भी लैस है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में।

Blackview Xplore 1 Price

Blackview Xplore 1 की कीमत 558 डॉलर (लगभग 50,500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे ओरेंज और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में पेश किया है।

Blackview Xplore 1 comes with 16GB RAM 20,000mAh Battery
Photo Credit: Blackview

Blackview Xplore 1 Specifications

Blackview Xplore 1 का खास फीचर इसका वॉकी-टॉकी की तरह काम करना है। यह बिना सेल्युलर कनेक्टिविटी के भी कॉलिंग, मैसेजिंग के काम आ सकता है। कंपनी के अनुसार, खुले एरिया में यह 12.4 मील यानी 20 किलोमीटर तक की रेंज में कनेक्टिविटी दे सकता है और शहरी एरिया में 5 किलोमीटर तक एरिया में कॉलिंग कर सकता है। इसमें टू-वे रेडियो सपोर्ट है जो UHF और VHF बैंड्स को सपोर्ट करता है।

Advertisement

Blackview Xplore 1 के स्मार्टफोन फीचर्स देखें तो इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एक सेकंडरी डिस्प्ले भी दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट है। फोन में 16GB तक रैम है। यह मिलिट्री ग्रेड MIL-STD810H सर्टिफिकेशन समेत IP69, IP69K रेटिंग से लैस है। 

Blackview Xplore 1 के रियर साइड में 64MP का मेन कैमरा है। साथ ही 20MP का नाइट विजन कैमरा भी दिया गया है। फोन में 20,000mAh की बैटरी है। इसकी मोटाई 1.2 इंच है। वजन 700 ग्राम के करीब है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.