Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ

1,500 रुपये से कम बजट में 4G कनेक्टिविटी, UPI, Type-C चार्जिंग और बड़ी बैटरी वाले इन 6 फीचर फोन पर नजर डालें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 अगस्त 2026 15:42 IST
ख़ास बातें
  • 1,500 रुपये से कम में 4G कनेक्टिविटी वाले कई फीचर फोन
  • Jio के फोन में UPI पेमेंट और डिजिटल सर्विसेज का सपोर्ट
  • Snexian Guru GT 4G में मिलती है 2,500mAh की बैटरी

₹1,500 से कम में मिलते हैं 4G और UPI वाले ये फीचर फोन

Photo Credit: HMD

स्मार्टफोन के दौर में भी फीचर फोन की अपनी अलग जगह है। खासकर उन लोगों के लिए जो फोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग, मैसेज, FM रेडियो और लंबे बैटरी बैकअप के लिए करना चाहते हैं, उनके लिए कीपैड फोन एक किफायती ऑप्शन हैं। अब फीचर फोन भी पहले के मुकाबले ज्यादा फीचर्स के साथ आने लगे हैं। 1,500 रुपये से कम के बजट में (Mobiles Under 1.5K in India 2026) आपको 4G कनेक्टिविटी, UPI पेमेंट, वायरलेस FM, Bluetooth, Type-C चार्जिंग और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स वाले मॉडल मिल सकते हैं। अगर आप भी कम कीमत में एक भरोसेमंद फीचर फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमने 7 ऐसे ऑप्शन चुने हैं, जिन्हें उनकी कीमत और फीचर्स के आधार पर देखा जा सकता है।

Best Feature Phones Under 1.5K in India (2026)

Jio Bharat V4

Jio Bharat V4 करीब 899 रुपये की कीमत में मिलने वाला 4G फीचर फोन है। इसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ JioTV, JioCinema, JioChat और JioPay जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में 1,000mAh बैटरी और 23 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। फीचर फोन होने के बावजूद इसमें UPI पेमेंट की सुविधा इसे सामान्य कीपैड फोन से अलग बनाती है।

Jio Bharat V3

Jio Bharat V3 भी 1,500 रुपये से कम बजट में देखने लायक 4G फीचर फोन है। इसमें 1,000mAh बैटरी, इंटरनेट कनेक्टिविटी और Jio के कई डिजिटल सर्विसेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में JioPay के जरिए UPI पेमेंट की सुविधा भी दी गई है। अगर किसी को कम कीमत में कॉलिंग के साथ बेसिक इंटरनेट और डिजिटल पेमेंट चाहिए, तो यह विकल्प काम का है।

Nokia 105 4G

Nokia 105 4G को करीब 1,249 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसमें 1.8 इंच का QVGA TFT डिस्प्ले, Unisoc T107 प्रोसेसर और 1,020mAh बैटरी मिलती है। फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और 4G नेटवर्क सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस FM रेडियो और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।

Advertisement

itel Ace 3 Heera

itel Ace 3 Heera करीब 949 रुपये में मिलने वाला बेसिक फीचर फोन है। इसमें 1.8 इंच की स्क्रीन और 1,000mAh बैटरी दी गई है। फोन में Type-C चार्जिंग, Bluetooth और वायरलेस FM रेडियो मिलता है। इसमें हिंदी और अंग्रेजी वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। अगर ₹1,000 के आसपास Type-C चार्जिंग वाला साधारण कीपैड फोन चाहिए, तो यह लिस्ट में एक अलग तरह का विकल्प बन सकता है।

Advertisement

Karbonn K1 4G

Karbonn K1 4G की कीमत करीब 1,279 रुपये है। इसमें 1.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें 2MP का रियर कैमरा और 1,000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 20MB RAM और 20MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जबकि स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 1.2MHz क्लॉक स्पीड वाला चिपसेट दिया गया है। कम बजट में 4G कनेक्टिविटी और कैमरा चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक ऑप्शन है।

Snexian Guru GT 4G

Snexian Guru GT 4G की कीमत करीब 1,424 रुपये है। फोन में 2.4 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है और यह डुअल SIM के साथ 4G LTE कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 2,500mAh की बैटरी है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन में 0.3MP का रियर कैमरा, LED टॉर्च और 32MB RAM के साथ 32MB स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस कीमत में 4G, Type-C और बड़ी बैटरी का कॉम्बिनेशन इसे अलग बनाता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.