20 हजार mAh का पावर बैंक Baseus ने किया लॉन्च, 100W फास्ट चार्जिंग से लैस, जानें कीमत

Baseus EnerFill FC41 पावर बैंक में 20 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 नवंबर 2025 10:18 IST
ख़ास बातें
  • Baseus EnerFill FC41 पावर बैंक में 20 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है।
  • यह 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
  • इसमें बिल्ट-इन यूएसबी-सी केबल मिलती हैं।

Baseus EnerFill FC41 20000mAh पावर बैंक ऑफ-व्हाइट फिनिश में आता है

Photo Credit: Amazon

डिजिटल एक्सेसरीज बनाने वाली चीनी कंपनी Baseus ने अपना नया पावर बैंक EnerFill FC41 लॉन्च किया है। कंपनी का यह नया पावर बैंक 20 हजार mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 100W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। EnerFill FC41 पावर बैंक के साथ आपको अलग से कोई केबल कैरी करने की जरूरत नहीं है। इसमें बिल्ट-इन USB-C केबल दी गई हैं। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट, USB-A पोर्ट, और एक डिस्प्ले भी मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Baseus EnerFill FC41 20000mAh Power Bank Price

Baseus EnerFill FC41 20000mAh पावर बैंक की कीमत 79.99 डॉलर (लगभग 7100 रुपये) है। कंपनी ने इसे US की मार्केट में पेश किया है। पावर बैंक को Amazon पर लिस्ट किया गया है और यह खरीद के लिए उपलब्ध है। इस पावर बैंक को ऑफ-व्हाइट कलर में पेश किया गया है। 

Baseus EnerFill FC41 20000mAh Power Bank Specifications

Baseus EnerFill FC41 पावर बैंक में 20 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी खास बात है कि यह ट्रेवलिंग के लिए बहुत उपयोगी है। इसमें बिल्ट-इन यूएसबी-सी केबल मिलती हैं। इसका बॉडी साइज केवल 1.02 इंच का है। कंपनी का दावा है कि यह iPhone 17 Pro को आधे घंटे में 68% चार्ज कर सकता है। वहीं, Galaxy S25 Ultra को यह 3 बार चार्ज कर सकता है। 

चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी-सी चार्जर मिलता है जो इस डिवाइस को 65W स्पीड के साथ लगभग 2 घंटे में फुल चार्ज कर देता है। पावर बैंक में एक छोटा डिस्प्ले भी दिया गया है। यह सटीक बैटरी पर्सेंटेज दिखाता है जो कि आमतौर पर इस काम के लिए आने वाले LED डॉट्स से कहीं ज्यादा सहूलियत देता है। इसका वजन 428 ग्राम बताया गया है। 

पावर बैंक को कंपनी ने ऑफ-व्हाइट फिनिश में पेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें पास-थ्रू चार्जिंग फीचर भी दिया है। यानी डिवाइस को चार्ज करते समय भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें ऑटोमोटिव ग्रेड बैटरी सैल लगे हैं। साथ ही AI टेम्परेचर कंट्रोल चिप इसमें मिलती है जो इसे हीट होने से रोकती है। कंपनी ने ग्राफीन कूलिंग तकनीकी का इस्तेमाल भी इसमें किया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  2. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  3. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  4. Redmi Turbo 5 की बिक्री आज से शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें सबकुछ
  5. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  3. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  4. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  5. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  7. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  8. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  9. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
  10. भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.