Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ

iPhone Ultra इसका खास आकर्षण हो सकता है जो कि कंपनी का पहला फोल्डेबल होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अगस्त 2026 23:51 IST
ख़ास बातें
  • Apple अधिकारिक वेबसाइट के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी होगा LIVE
  • भारतीय समय के अनुसार यह लॉन्च इवेंट रात 10.30 बजे से शुरू होगा
  • कंपनी नए AirPods, Apple Watch और कई अन्य प्रोडक्ट्स भी कर सकती है लॉन्च

Apple ने 'Surprise and Shine' इवेंट की घोषणा कर दी है जो कि 9 सितंबर को होने जा रहा है।

Photo Credit: Apple

iPhone 18 सीरीज के लॉन्च की डेट आ गई है! Apple के नेक्स्ट जेनरेशन के आईफोन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए कंपनी ने बड़ी घोषणा कर दी है। Apple ने आखिरकार अपने अगले iPhone इवेंट की तारीख कन्फर्म कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कंपनी ने चुनिंदा मीडिया आउटलेट्स को इसके निमंत्रण भी भेज दिए हैं। इवेंट इस बार कुछ ज्यादा रोमांचक हो सकता है क्योंकि क्यूपर्टिनो दिग्गज इसमें अपना पहला फोल्डेबल आईफोन भी पेश कर सकती है। वहीं, दूसरी ओर iPhone 18 सीरीज का बेसब्री से इंतजार करने वाले ग्राहकों के लिए भी यह बहुत बड़ी घोषणा बनकर आई है। आइए जानते हैं इवेंट में और क्या होने वाला है खास। 

Apple Surprise and Shine Event Announced

Apple ने 'Surprise and Shine' इवेंट की घोषणा कर दी है जो कि 9 सितंबर को होने जा रहा है। इस इवेंट में अब करीबन दो हफ्तों का ही समय रह गया है। यानी iPhone 18 सीरीज से पर्दा उठने में कुछ ही दिन शेष हैं। iPhone Ultra इसका खास आकर्षण हो सकता है जो कि कंपनी का पहला फोल्डेबल होगा। इसी के साथ कंपनी नए AirPods, Apple Watch और कई अन्य प्रोडक्ट्स के भी लॉन्च कर सकती है। 

Surprise and Shine इवेंट कितने बजे होगा शुरू

9 सिंतबर को होने जा रहा Surprise and Shine इवेंट सुबह 10 बजे (PT यानी पेसिफिक टाइम पर) शुरू होगा। वहीं, भारतीय समय के अनुसार यह लॉन्च इवेंट रात 10.30 बजे से शुरू होगा। इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो यह Apple की अधिकारिक वेबसाइट Apple.com के अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे YouTube आदि पर भी देखा जा सकेगा। इसी के साथ Apple TV पर भी इवेंट को लाइव देखा जा सकेगा। 

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max का लॉन्च

iPhone 18 सीरीज में अबकी बार कंपनी कुछ अलग राह अपना सकती है। अभी तक आईं रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी सितंबर इवेंट में iPhone 18 Pro, Pro Max मॉडल्स को पेश करेगी। जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 अगले साल यानी 2027 की फरवरी में लॉन्च हो सकता है। सबसे बड़ा हाइलाइट एपल का पहला फोल्डेबल हो सकता है जिसे iPhone Ultra कहा जा रहा है।

Advertisement

नए iPhone में क्या होगा नया

Macrumors की मानें तो नए iPhone में कंपनी बेहतर स्पीड और परफॉर्मेंस देने की कोशिश करेगी। तीनों नए मॉडल्स लेटेस्ट A20 Pro प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं जो कि 2nm प्रोसेस पर बना है। खास फीचर कैमरा में भी रहेगा जिसमें वेरिएबल अपर्चर देखने को मिलने वाला है। वहीं, अन्य फीचर्स समेत रियर डिजाइन लगभग समान रह सकता है। जबकि फ्रंट में डाइनेमिक आइलैंड काफी सिकुड़ कर आ सकता है। दुनियाभर में DRAM की कमी के कारण इस बार की सीरीज बढ़ी हुई कीमतों के साथ आ सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  9. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.