Nokia ब्रांड के इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड पाई अपडेट

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के इन नोकिया स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिलेगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 23 जनवरी 2019 12:17 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5 और Nokia 3.1 Plus को इस सप्ताह मिलेगा अपडेट
  • Nokia के इन हैंडसेट को 2019 की दूसरी तिमाही तक मिल जाएगा अपडेट
  • लिस्ट में नहीं है Nokia 2 का नाम

Nokia ब्रांड के इन स्मार्टफोन को मिलेगा एंड्रॉयड पाई अपडेट

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने पिछले साल कहा था कि सभी नोकिया स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिलेगा। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी अपने किए वादे को पहली छमाही से पहले पूरा करने की तैयारी में है। एक वरिष्ठ एचएमडी ग्लोबल ऑफिसर ने इस बात से पर्दा उठाया कि Nokia 5 और Nokia 3.1 Plus स्मार्टफोन को अगले कुछ दिनों में अपडेट मिलने वाला है। अन्य नोकिया हैंडसेट को जून माह से पहले सॉफ्टवेयर अपडेट मिल जाएगा।

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने वेबसाइट एंड्रॉयड अथॉरिटी को बताया कि मौजूदा Nokia स्मार्टफोन को 2019 की दूसरी तिमाही तक एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने लगेगा। जूहो सरविकास ने एक अलग ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि Nokia 5 और Nokia 3.1 Plus स्मार्टफोन को इस सप्ताह अपडेट मिल जाएगा।

गौर करने वाली बात यह है कि नोकिया 3.1 प्लस को कुछ समय पहले गीकबेंच पर एंड्रॉयड पाई के साथ लिस्ट किया गया था। जो इस बात की और इशारा कर रहा था कि हैंडसेट को जल्द अपडेट मिल सकता है। याद करा दें कि, Nokia 3.1 Plus को कई बार एंड्रॉयड पाई के साथ गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया जा चुका है।

जूहो सरविकास ने एक अन्य ट्वीट में एंड्रॉयड पाई मिलने वाले हैंडसेट की एक लिस्ट की भी साझा किया है। लिस्ट में Nokia 2 के अलावा अन्य सभी हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। कंपनी के आधिकारिक रोडमेप के मुताबिक, Nokia 6, Nokia 5.1, Nokia 3.1 और Nokia 2.1 स्मार्टफोन को 2019 की पहली तिमाही में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल जाएगा।

Nokia 3 और Nokia 1 को अपडेट 2019 की दूसरी तिमाही में मिलेगा। Nokia 8 Sirocco, Nokia 8, Nokia 7 Plus, Nokia 6.1, Nokia 6.1 Plus, Nokia 7.1 और Nokia 5.1 Plus को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल चुका है। नोकिया 1 को जून माह के अंत तक अपडेट मिलने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD Global, Nokia, Android Pie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.