50,000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुआ Ambrane का पावर बैंक, जानें प्राइस

Ambrane Stylo Max पावर बैंक ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Apoorva Sinha, अपडेटेड: 29 जून 2022 19:45 IST
ख़ास बातें
  • इसे 9 लेयर्स के चिपसेट प्रोटेक्‍शन के साथ बनाया गया है
  • यह इसे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट से बचाता है
  • आईफोन और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस चार्ज कर सकता है

एम्ब्रेन के स्टाइलो मैक्स पावर बैंक की कीमत 3,999 रुपये है और इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

अंब्रेन (Ambrane) ने इंडिया में अपने ‘स्टाइलो मैक्स' 50000mAh पावर बैंक को अनवील किया है। स्टाइलो मैक्स पावर बैंक का दावा है कि यह डिजिटल कैमरा और लैपटॉप जैसी बड़ी डिवाइसेज को भी पावर देता है। कंपनी के मुताबिक, यह किसी फोन को कई बार फुल चार्ज कर सकता है। एम्ब्रेन स्टाइलो मैक्स पावर बैंक को 9 लेयर्स के चिपसेट प्रोटेक्‍शन के साथ बनाया गया है। यह इसे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट से बचाता है।
 

Ambrane स्‍टाइलो मैक्‍स के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

एम्ब्रेन के स्टाइलो मैक्स पावर बैंक की कीमत 3,999 रुपये है और इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यूजर्स इसे Ambrane की ऑफ‍िशियल वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। Ambrane Stylo Max पावर बैंक ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी इस पावर बैंक पर 180 दिनों की वॉरंटी भी ऑफर कर रही है। 
 

Ambrane स्‍टाइलो मैक्‍स के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

एम्ब्रेन के पहले पावर बैंक स्टाइलो मैक्स में 50,000mAh की कैपिस‍िटी वाली लिथियम पॉलिमर बैटरी के साथ एक ग्रेडिएंट मैट मेटैलिक बॉडी है। इसमें पावर डिलीवरी टेक्‍नॉलजी के साथ 20W का फास्ट-चार्जिंग आउटपुट है। इस पावर बैंक को 18W फास्ट चार्जिंग इनपुट पर चार्ज किया जा सकता है। स्टाइलो मैक्स पावर बैंक का दावा है कि यह डिजिटल कैमरा और लैपटॉप जैसी बड़ी डिवाइसेज को पावर देता है। यह फोन को कई बार फुल चार्ज कर सकता है। यह पावर बैंक iPhone के साथ-साथ Android डिवाइसेज को 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज कर सकता है।

इसमें 2 यूएसबी और एक टाइप-सी पोर्ट है, जिसके जरिए यह एक साथ तीन डिवाइस तक चार्ज कर सकता है। यह पावर बैंक उन सभी डिवाइसेज के साथ काम करता है, जो यूएसबी या टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किए जा सकते हैं। 

सेफ्टी और प्रोटेक्‍शन के लिए इस पावर बैंक में 9-लेयर वाली चिपसेट प्रोटेक्‍शन है। यह इस पावरबैंक को ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट से बचाता है। कंपनी का कहना है कि यह पावरबैंक हरेक कनेक्टेड डिवाइस को सुरक्षित रूप से चार्ज करने के लिए पावर आउटपुट को ऑटोमैटिकली रेगुलेट करता है। 

इस पावर बैंक की कीमत 3,999 रुपये है। पावरबैं को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यूजर्स इसे Ambrane की ऑफ‍िशियल वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.