Amazon Prime Day 2024 Sale में Realme Narzo 70 Pro 5G फोन Rs. 17,998 में खरीदें

फोन पर डायरेक्ट डिस्काउंट तो है ही, साथ में एक्सचेंज ऑफर, और EMI ऑफर भी हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जुलाई 2024 16:08 IST
ख़ास बातें
  • Amazon सेल में Realme Narzo 70 Pro 5G पर 28 प्रतिशत की छूट मिल रही है।
  • फोन पर डायरेक्ट डिस्काउंट तो है ही, साथ में एक्सचेंज ऑफर भी है।
  • फोन मात्र 17,998 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Realme Narzo 70 Pro 5G में 6.67 इंच का पंच-होल एमोलेड डिस्‍प्‍ले है।

Amazon Prime Day 2024 Sale का आज आखिरी दिन है। Amazon इस सेल में होम अप्लायंसेज समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज, लैपटॉप, मोबाइल, टैबलेट आदि पर जबरदस्त ऑफर दे रही है। अगर आप इस सेल के दौरान एक अच्छा स्मार्टफोन कम दामों में खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक गजब डील सेल में से चुनकर लाए हैं। 

अमेजन प्राइम डे सेल में 25 हजार रुपये से कम की रेंज के स्मार्टफोन काफी सस्ते दामों पर खरीदे जा सकते हैं। ऐसा ही एक फोन है Realme Narzo 70 Pro 5G, जिस पर कंपनी सेल के दौरान भारी छूट दे रही है। फोन पर डायरेक्ट डिस्काउंट तो है ही, साथ में एक्सचेंज ऑफर, और EMI ऑफर भी हैं। फोन का 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट MRP 24,999 में आता है। लेकिन Amazon सेल में इस पर 28 प्रतिशत की छूट मिल रही है, और फोन मात्र 17,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

बात यहीं पर खत्म नहीं होती है। इस डील में एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी लिया जा सकता है। जिसके तहत फोन पर 16,300 रुपये की अतिरिक्त छूट प्राप्त की जा सकती है। इस डील से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए आप अमेजन के प्रोडक्ट पेज पर विजिट कर सकते हैं। 
 

Realme Narzo 70 Pro 5G Specifications

Realme Narzo 70 Pro 5G में 6.67 इंच का पंच-होल एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। यह फुल एचडी प्‍लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। Realme Narzo 70 Pro 5G में मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 7050 प्रोसेसर है। जिसके साथ में 8 जीबी रैम पेयर है।
Advertisement

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। साथ में 8MP का अल्‍ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा भी इस फोन में हैं। सेल्‍फी कैमरा 16 मेगापिक्‍सल है। फोन में 5000mAh की बैटरी है। यह 67W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.