Amazon Freedom Sale का आगाज़ 8 अगस्त से, स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच समेत अन्य प्रोडक्ट पर मिलेंगे ऑफर्स

Amazon Freedom Sale 2019: अमेजन फ्रीडम सेल का आगाज़ 8 अगस्त से होगा और सेल 11 अगस्त तक चलेगी। जानें अमेज़न सेल के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 जुलाई 2019 15:13 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Prime मेंबर्स के लिए एक दिन पहले शुरू होगी सेल
  • SBI बैंक क्रेडिट कार्ड यूज़र को मिलेगा 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट
  • OnePlus 7 Pro अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ होगा लिस्ट

Amazon Freedom Sale का आगाज़ 8 अगस्त से

Amazon Freedom Sale 2019 का आगाज़ 8 अगस्त से होगा और सेल 11 अगस्त तक चलेगी। अमेज़न फ्रीडम सेल के लिए एसबीआई बैंक के साथ हाथ मिलाया गया है, इसका मतलब सेल के दौरान SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Amazon Prime मेंबर्स के लिए सेल एक दिन पहले यानी 7 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। प्रोडक्ट के साथ डेबिट कार्ड ईएमआई, बिना ब्याज वाली ईएमआई और बजाज फिनसर्व ईएमआई ऑप्शन लिस्ट होंगे। मोबाइल और एक्सेसरीज़ पर 40 प्रतिशत तक की छूट और सेल के दौरान Samsung Galaxy M40 और Oppo K3 की कीमत में कटौती की जाएगी। OnePlus 7 Pro भी अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया जाएगा।
 

Amazon Freedom Sale 2019 में स्मार्टफोन पर ऑफर्स

वनप्लस 7 प्रो को एक्सचेंज डिस्काउंट और बिना ब्याज वाली ईएमआई विकल्प के साथ लिस्ट किया जाएगा। वनप्लस ब्रांड के इस फ्लैगशिप हैंडसेट की शुरुआती कीमत 48,999 रुपये है, इसकी अहम खासियतों की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे, 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

OnePlus 7, Oppo Reno, Vivo V15, Samsung Galaxy Note 9 और Oppo F11 Pro स्मार्टफोन के साथ भी पुराना फोन वापस करने पर अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। सेल के दौरान Samsung Galaxy S10, सैमसंग गैलेक्सी एम40, Samsung Galaxy M30, Samsung Galaxy M20, Redmi Y3, Oppo A7, Honor View 20 और ओप्पो के3 की कीमत में कटौती की जाएगी। फिलहाल इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है कि आखिर इन हैंडसेट की नई कीमत क्या होगी।

अमेज़न फ्रीडम सेल पेज़ पर Huawei Y9 Prime 2019 को भी लिस्ट किया गया है लेकिन फिलहाल कमिंग सून लिखा नज़र आ रहा है। हुवावे वाई9 प्राइम 2019 को 1 अगस्त को लॉन्च  किया जाएगा और यह सेल के दौरान शानदार ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। पावर बैंक, केबल और चार्जर, ब्लूटूथ हेडसेट, केस और कवर्स पर डिस्काउंट और शानदार डील्स मिलेंगी।

स्मार्टवॉच, कैमरा और एक्सेसरीज़ पर 50 प्रतिशत तक, हेडफोन और स्पीकर पर 60 प्रतिशत तक और लैपटॉप की कीमत में 30,000 रुपये की कटौती देखने को मिलेगी। फ्रिज पर 35,000 रुपये तक और वाशिंग मशीन पर 11,000 रुपये तक की बचत होगी। टेलीविजन और एयर-कंडीशनर पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इको डिवाइस, फायर टीवी स्टिक और किंडल रेंज पर 5,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। सभी डील्स अमेज़न इंडिया पर अलग से बने पेज़ पर लिस्ट है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
  2. AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम
  3. ₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर
  4. स्मार्टफोन पर फोटो-वीडियो से स्टोरेज हो गई फुल! ऐसे करें चुटकी में स्पेस खाली
  5. Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?
  6. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  7. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  8. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  9. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  10. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.