Amazon Great Indian Festival Sale: Redmi 7A, Nokia 6.2 समेत इन स्मार्टफोन पर मिलेंगे ऑफर्स

Amazon Great Indian Festival Sale: अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल दिवाली स्पेशल सेल 21 अक्टूबर से होगी शुरू। Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8, OnePlus 7, OnePlus 7 Pro, Samsung Galaxy M10s, Samsung Galaxy A10s, Nokia 6.2, iPhone XR पर मिलेंगे ऑफर्स।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2019 12:56 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6.2 की कीमत में होगी कटौती, बिकेगा 14,499 रुपये में
  • Samsung Galaxy M10s, A10s पर मिलेगा 1,000 रुपये का डिस्काउंट
  • iPhone XR छूट के बाद मिलेगा 44,999 रुपये में

Amazon Great Indian Festival Diwali Special Sale: अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल दिवाली स्पेशल सेल 21 अक्टूबर से

Amazon Great Indian Festival Diwali Special Sale: दिवाली 2019 से पहले अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल एक बार फिर वापिस आ रही है। इस फेस्टिव सीज़न में यदि आप अपने पसंदीदा गैजेट आदि को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके पास एक और मौका है। Amazon की Diwali Special Sale में स्मार्टफोन, गैजेट्स, बड़े एप्लायंसेज समेत अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील्स और डिस्काउंट मिलेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Amazon Sale 21 अक्टूबर से शुरू होगी और अमेज़न सेल 25 अक्टूबर तक चलेगी। Amazon Prime मेंबर्स के लिए सेल 20 अक्टूबर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। अमेज़न सेल में OnePlus 7T, Samsung Galaxy M30s, Vivo U10 समेत अन्य स्मार्टफोन पर डील्स और डिस्काउंट मिलेंगे।
 

Amazon Great Indian Festival 2019: स्मार्टफोन पर ऑफर्स

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल दिवाली स्पेशल सेल के लिए Axis और Citi Bank के साथ हाथ मिलाया गया है, इसका मतलब एक्सिस और सिटी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड और सभी Rupay कार्ड के इस्तेमाल पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 को इस सप्ताह लॉन्च किया गया है, रेडमी नोट 8 प्रो और रेडमी नोट 8 पहली बार अमेज़न सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

दोनों ही हैंडसेट की पहली सेल 21 अक्टूबर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। बता दें कि लॉन्च ऑफर के तहत Airtel हैंडसेट के साथ 1120 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट दे रही है। Samsung Galaxy M10s और Samsung Galaxy A10s को 1,000 रुपये डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया जाएगा।

वीवो यू10 ग्राहकों को प्रीपेड ऑर्डर पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। हाल ही में लॉन्च हुए Nokia 6.2 की कीमत में भी अस्थायी रूप से कटौती की जाएगी, नोकिया 6.2 को छूट के बाद 15,999 रुपये के बजाय 14,499 रुपये में बेचा जाएगा। डिस्काउंट के बाद OnePlus 7 को 29,999 रुपये तो वहीं Redmi 7A को 6,499 रुपये के बजाय 4,999 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement

OnePlus 7 Pro को 43,999 रुपये की प्रभावी कीमत के साथ लिस्ट किया जाएगा। Amazon Diwali Special Sale में iPhone XR को छूट के बाद 44,999 रुपये में बेचा जाएगा। बजट और मिड-रेंज फोन भी लिस्ट किए जाएंगे, अमेज़न सेल में Poco F1 डिस्काउंट के बाद 14,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सभी मोबाइल डील्स को देखने के लिए अमेज़न पर अलग से बने पेज़ पर जाएं।

Amazon Sale में टीवी और एप्लायंसेज पर 60 प्रतिशत तक, होम और किचन प्रोडक्ट पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। बजाज फिनसर्व कार्ड और डेबिट, क्रेडिट कार्ड पर बिना ब्याज वाली ईएमआई, Amazon Pay ICICI Credit Card पर अनलिमिटेड रिवॉर्ड प्वाइंट भी हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.