Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Best Smartphone Deals
Photo Credit: Amazon

Amazon Great Indian Festival Sale में Dell 15 लैपटॉप को ₹49,990 में खरीदा जा सकता है। इसमें 14वीं पीढ़ी का Intel Core i3/Core 3 100U प्रोसेसर, 8GB DDR4 रैम और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है। लैपटॉप में 15.6 इंच का Full HD IPS डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 250 निट्स चमक और एंटी-ग्लेयर सपोर्ट के साथ आता है। यह Windows 11 पर चलता है और साथ में Office Home & Student 2024 भी दिया गया है। इसका वजन करीब 1.63 किलोग्राम है और यह कार्बन ब्लैक रंग में आता है। सेल में SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,000 की छूट मिल रही है, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत ₹46,990 रह जाती है। वहीं Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से ₹2,499 का कैशबैक मिलेगा।
यहां से खरीदें: Dell 15 - ₹49,990

Amazon Great Indian Festival Sale में HP 15 लैपटॉप पर भी अच्छी डील मिल रही है। Intel Core 5 प्रोसेसर और 16GB रैम वाले इस लैपटॉप की कीमत अभी ₹64,990 है। इसमें 512GB SSD स्टोरेज और 15.6 इंच का Full HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है। लैपटॉप Windows 11 पर चलता है और साथ में Microsoft 365 Basic का 1 साल का सब्सक्रिप्शन और Office 2024 मिलता है। इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए शटर के साथ Full HD कैमरा और रात में टाइपिंग के लिए बैकलिट कीबोर्ड भी दिया गया है। इसका वजन करीब 1.59 किलोग्राम है। SBI Credit Card पर ₹3,000 तक की बैंक छूट और चुनिंदा कार्ड पर No Cost EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर ₹3,249 तक कैशबैक का ऑफर भी है।
यहां से खरीदें: HP 15 (Intel Core 5, 14th Gen) - ₹64,990

Amazon Great Indian Festival Sale में ASUS Vivobook 15 (2026) को ₹52,990 में खरीदा जा सकता है। इस मॉडल में Intel Core 3 100U प्रोसेसर, 8GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है। इसमें 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले मिलता है और ग्राफिक्स के लिए Intel का इंटीग्रेटेड GPU दिया गया है। लैपटॉप Windows 11 पर चलता है और इसमें Microsoft 365 Basic का 1 साल का सब्सक्रिप्शन और Office 2024 भी मिलता है। इसका वजन करीब 1.7 किलोग्राम है और यह पतले व हल्के डिजाइन के साथ आता है, इसलिए ऑफिस, पढ़ाई और रोजमर्रा के काम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। सेल में इसकी कीमत पर ₹3,000 का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा No Cost EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है। यानी बैंक ऑफर का फायदा लेने पर इसकी इफेक्टिव कीमत ₹49,990 तक आ सकती है।
यहां से खरीदें: ASUS Vivobook 15 (2026) - ₹52,990

Amazon Great Indian Festival Sale में HP OmniBook 3 Smartchoice पर अच्छी डील मिल रही है। Intel Core 3 304 प्रोसेसर, 8GB DDR5 रैम और 512GB SSD वाले इस लैपटॉप की कीमत अभी ₹64,990 है, जबकि इसकी MRP ₹77,192 दिखाई गई है। यानी सामान्य कीमत के मुकाबले करीब 16 फीसदी की सीधी बचत हो रही है। इसमें 14 इंच का 2K WUXGA डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी चमक 300 निट्स तक है। लैपटॉप Windows 11 के साथ आता है और इसमें Microsoft Office 2024 भी दिया गया है। इसका वजन करीब 1.4 किलोग्राम है, इसलिए इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। Amazon Pay ICICI Credit Card पर 6 महीने की No Cost EMI में करीब ₹10,832 प्रति महीने भुगतान का ऑप्शन है। इसके अलावा SBI Credit Card पर ₹5,000 तक की बैंक छूट और Amazon Pay Balance पर ₹3,249 तक कैशबैक जैसे ऑफर भी दिखाई दे रहे हैं।
यहां से खरीदें: HP OmniBook 3 Smartchoice - ₹64,990

Amazon की Great Indian Festival Sale में Apple MacBook Neo 13 को ₹68,990 में खरीदा जा सकता है। इसमें Apple का A18 Pro चिप, 13 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले और एल्युमिनियम बॉडी दी गई है। कंपनी के अनुसार इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 16 घंटे तक चल सकती है। लैपटॉप में Apple Intelligence का सपोर्ट भी मिलता है। पढ़ाई, ऑफिस के काम, ब्राउजिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह Apple का नया और अपेक्षाकृत किफायती ऑप्शन है। सेल में इस कीमत के साथ उपलब्ध बैंक छूट और एक्सचेंज बेनिफिट से इसकी इफेक्टिव कीमत और कम हो सकती है।
यहां से खरीदें: Apple MacBook Neo 13 - ₹68,990

अगर आपका बजट 15 हजार रुपये से कम है, तो Lava Bold N4 Pro 5G की डील भी देखी जा सकती है। Amazon पर इसकी कीमत ₹14,999 है, जिसमें ₹1,000 का बैंक डिस्काउंट शामिल किया जाए, तो इफेक्टिव कीमत 13,999 रुपये हो जाएगी। फोन में 50MP का AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है और 5G कनेक्टिविटी मिलती है। इस कीमत के आसपास नया 5G स्मार्टफोन लेने वालों के लिए यह एक भारतीय ब्रांड का विकल्प है।
यहां से खरीदें: Lava Bold N4 Pro 5G - ₹13,999

Apple iPhone 16 (128GB) को Amazon Great Indian Festival Sale में ₹74,999 में खरीदा जा सकता है। फोन में A18 चिप, 48MP Fusion कैमरा और कैमरा कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा एलिजिबल पेमेंट ऑफर्स के जरिए अतिरिक्त बचत का मौका भी मिल सकता है।
यहां से खरीदें: iPhone 16

Amazon की सेल में Redmi 15C 5G Prime Edition की कीमत ₹15,999 है। ये लिस्टिंग प्राइस है, जिसके ऊपर ग्राहकों को एक्स्ट्रा बैंक ऑफर मिल सकता है। इसके अलावा, No Cost EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। ये कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसका एक 6GB RAM कॉन्फिगरेशन भी आता है, जो 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस फोन की खासियत इसका बड़ा 17.53 सेंटीमीटर का डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस कीमत में 5G कनेक्टिविटी के साथ बड़ा और तेज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है, इसलिए वीडियो देखने और सामान्य इस्तेमाल के लिए यह एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है।
यहां से खरीदें: Redmi 15C 5G Prime Edition - ₹15,999

Amazon की सेल में OnePlus Nord CE 6 का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹33,999 में मिल रहा है। इस कीमत में ₹2,000 का क्रेडिट कार्ड EMI बैंक डिस्काउंट शामिल है और 6 महीने तक बिना अतिरिक्त ब्याज वाली EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक की अधिकतम चमक सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसमें दोहरी धुरी वाला OIS है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP कैमरा मिलता है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है।
यहां से खरीदें: OnePlus Nord CE 6 - ₹33,999

प्रीमियम फोल्डेबल फोन लेने वालों के लिए Samsung Galaxy Z Fold 7 की कीमत ₹1,29,999 हो गई है। इसकी खरीदारी पर 12 महीने तक बिना अतिरिक्त ब्याज वाली ईएमआई का ऑप्शन मिल रहा है। Galaxy Z Fold 7 की खासियत इसका फोल्ड होने वाला डिजाइन है। इसमें बाहर की तरफ 6.5 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और खोलने पर 8 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर, 4,400mAh की बैटरी और पीछे तीन कैमरों का सेटअप है, जिसमें 200MP मुख्य कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। इसका वजन 215 ग्राम और फोल्ड होने पर मोटाई 8.9mm है।
यहां से खरीदें: Samsung Galaxy Z Fold 7 - ₹1,29,999

गेमिंग फोन खरीदने वालों के लिए iQOO 15R पर भी अच्छी डील मिल रही है। इसकी कीमत ₹46,499 है, जिसमें कूपन के जरिए ₹7,500 की छूट शामिल है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K डिस्प्ले दिया गया है।
यहां से खरीदें: iQOO 15R - ₹46,499

OnePlus Nord 6 की कीमत सेल में ₹42,999 है। इस कीमत में ₹2,000 का क्रेडिट कार्ड ईएमआई बैंक डिस्काउंट शामिल है। फोन में 165Hz तक गेमिंग सपोर्ट और बड़ी बैटरी दी गई है। 6 महीने तक बिना अतिरिक्त ब्याज वाली EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है।
यहां से खरीदें: OnePlus Nord 6

Xiaomi 17 को Amazon Great Indian Festival Sale में ₹59,999 में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर ₹3,000 का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। फोन में Leica के साथ तैयार किया गया 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसलिए कैमरा पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए यह एक खास डील हो सकती है।
यहां से खरीदें: Xiaomi 17 - ₹59,999

कम बजट में 5G स्मार्टफोन लेने वालों के लिए iQOO Z11 Lite भी एक डील है। Amazon पर इसकी कीमत ₹15,499 है, जिसमें ₹2,000 कूपन ऑफर शामिल है। यह उन ग्राहकों के लिए काम का ऑप्शन हो सकता है जो करीब ₹15 हजार के बजट में नया 5G फोन तलाश रहे हैं।
यहां से खरीदें: iQOO Z11 Lite 5G

OnePlus Nord CE 6 का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹33,999 में मिल रहा है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, 144Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 8,000mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC चार्जिंग दी गई है। Amazon की डील में चुनिंदा क्रेडिट कार्ड EMI ऑफर के साथ अतिरिक्त बचत भी शामिल है।

Samsung Galaxy A56 5G को Amazon Great Indian Festival Sale में ₹31,999 में लिस्ट किया गया है। इसमें 50MP मेन कैमरा OIS के साथ आता है। इसके अलावा, फोन Exynos 1580 चिपसेट, 5,000mAh बैटरी और IP67 प्रोटेक्शन से लैस है। फोन पर No-Cost EMI समेत दूसरे पेमेंट बेनिफिट्स भी उपलब्ध हैं।
यहां से खरीदें: Samsung Galaxy A56 5G

Samsung Galaxy S25 Ultra पर भी Amazon ने बड़ी डील दी है। इसका सेल प्राइस ₹84,999 है, जिसमें 10,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट शामिल है। इसके बाद बैंक ऑफर का यूज करके फोन को और सस्ता खरीदा जा सकता है। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 200MP कैमरा, Galaxy AI और 5,000mAh बैटरी मिलती है। अगर आप प्रीमियम फ्लैगशिप फोन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह सेल की बंपर डील्स में से एक है।
यहां से खरीदें: Samsung Galaxy S25 Ultra
Apple iPhone 16 (128GB) को Amazon Great Indian Festival Sale में ₹74,999 में खरीदा जा सकता है। फोन में A18 chip, 48MP Fusion camera और Camera Control जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा eligible payment offers के जरिए अतिरिक्त बचत का मौका भी मिल सकता है।
यहां से खरीदें: iPhone 16
अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी या कोई दूसरा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो अब अच्छे ऑफर मिलने का समय आ गया है। Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो गई है और सेल में अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर कई शानदार डील्स मिल रही हैं। खासतौर पर स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट्स के चलते कई पॉपुलर मॉडल्स की कीमत काफी कम हो गई है।
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू हो गई है और इसके साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर बड़ी डील्स मिलनी शुरू हो गई हैं। सेल में मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। खास बात यह है कि कई स्मार्टफोन पर मिलने वाली सेल कीमत के साथ बैंक कार्ड ऑफर, एक्सचेंज डिस्काउंट और EMI जैसे अतिरिक्त फायदे भी मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप लंबे समय से नया स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए अच्छी डील हासिल करने का मौका हो सकती है।
Amazon की इस सेल में अलग-अलग बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन पर ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं। बजट फोन से लेकर मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन तक कई मॉडल्स की कीमत सामान्य दिनों के मुकाबले कम हो गई है। कुछ डिवाइसेज पर सीधे डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि कुछ पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट जोड़ने के बाद प्रभावी कीमत और कम हो सकती है। हम इस Live Blog में Amazon Great Indian Festival Sale की चुनिंदा स्मार्टफोन डील्स को लगातार अपडेट कर रहे हैं। यहां आपको हर फोन की सेल कीमत, वेरिएंट, मिलने वाले डिस्काउंट और उपलब्ध ऑफर्स की जानकारी मिलेगी। सेल के दौरान जैसे ही कोई बड़ी डील सामने आएगी, उसे भी इसी Live Blog में शामिल किया जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।