Amazon Freedom Sale 2020: स्मार्टफोन से लेकर अन्य प्रोडक्ट पर मिल रहे हैं बेहतरीन डील्स और ऑफर्स

इस साल Amazon Freedom Sale के दौरान OnePlus 7T, OnePlus 7T Pro, Redmi K20 Pro, Samsung Galaxy S10 समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स पर छूट हासिल करने का मौका है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 8 अगस्त 2020 12:03 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Freedom Sale 2020 11 अगस्त रात 12 बजे तक चलेगी
  • स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी व ईयरफोन समेत कई प्रोडक्ट्स पर मिल रही है छूट
  • एक्सचेंज ऑफर के साथ SBI बैंक कार्ड के जरिए होगी अतिरिक्त बचत

Amazon Freedom Sale 2020 के दौरान Redmi K20 Pro 22,999 रुपये में मिल रहा है

Amazon Freedom Sale 2020 आज से शुरू हो चुकी है। कल रात 12 बजे Prime Day 2020 सेल का समापन हुआ था, जो खास अमेज़न प्राइम सदस्यों के लिए थी और अब कंपनी ने अपनी एक नई सेल शुरू कर दी है, जो 11 अगस्त तक चलेगी। इस सेल में मिलने वाले डील्स और ऑफर्स का फायदा सभी लोग उठा सकते हैं। अमेज़न फ्रीडम सेल के दौरान कई ऐसे पुराने ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिनका फायदा आप प्राइम डे सेल में नहीं उठा पाए थे। इसके अलावा कुछ नए ऑफर्स भी हैं। Amazon Freedom Sale 2020 में लोकप्रिय मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी, अमेज़न डिवाइस आदि पर सैकड़ों डील्स शामिल हैं। सेल के दौरान OnePlus 7T, OnePlus 7T Pro, Oppo Reno 4, Redmi K20 Pro और Samsung Galaxy S10 समेत कुछ लैपटॉप, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर छूट मिल रही है।

हमने इस हफ्ते के कुछ सबसे अच्छे ऑफर्स और डील्स को इकट्ठा किया है, जिनका फायदा आप अमेज़न की नई सेल पर ले सकते हैं। इतना ही नहीं आप सेल के दौरान एक्सचेंज ऑफर और बैंक पेमेंट ऑफर्स का इस्तेमाल कर अपनी खरीदारी को और मज़ेदार बना सकते हैं। फ्रीडम सेल के दौरान, SBI बैंक कार्ड के जरिए भुगता करने पर 10 प्रतिशत की तत्काल छूट (अधिकतम 1,500 रुपये प्रति कार्ड) मिलेगी।
 

Amazon Freedom Sale 2020 - Best offers on mobile phones today

OnePlus 7T

वनप्लस 7टी को Freedom Sale के दौरान 35,999 रुपये (एमआरपी 39,999 रुपये) की कीमत पर खरीदने का मौका है। इसमें प्राइम मेंबर्स के लिए अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट शामिल है। इतना ही नहीं, अन्य कई ऑफर्स हैं, जिनके ज़रिए आप इस फोन को और कम कीमत पर खरीद सकेंगे। फोन पर एक्सचेंज ऑफर है, जो आपको अधिकतम 15,600 रुपये तक की अतिरिक्त छूट दिला सकता है। चुनिंदा कार्ड पर बिना ब्याज़ की किश्त बनवाने का विकल्प है। एसबीआई बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर आपको OnePlus 7T पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त तत्काल छूट मिल रही है, जो ईएमआई लेनदेन पर भी लागू होगी। ये सब ऑफर्स आपको एक अच्छे स्मार्टफोन को बेहतरीन कीमत पर खरीदने का मौका दे रहे हैं।

 

OnePlus 7T Pro

पुराने फोन की बात करें तो वनप्लस 7टी प्रो के 8 जीबी रैम को 43,999 रुपये (एमआरपी 53,999 रुपये) में खरीदने का मौका है। इस वेरिएंट में 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसमें प्राइम मेंबर्स के लिए 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट शामिल है। OnePlus 7T की तरह ही OnePlus 7T Pro पर भी एक्सचेंज ऑफर और अन्य छूट मिलेगी। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 16,600 रुपये तक की अधिकतम छूट और एसबीआई बैंक कार्ड के जरिए भुगतान करने पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1,500 रुपये) की तत्काल छूट शामिल है।
Advertisement
 

Oppo Reno 4 Pro

ओप्पो ने हाल ही में रेनो 4 प्रो को लॉन्च किया था और अब यह अमेज़न प्राइम डे सेल का हिस्सा है। आपको इस फोन की कीमत पर किसी प्रकार की छूट नहीं मिल रही है, लेकिन ग्राहकों को Amazon Pay के जरिए भुगतान करने पर 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसका मतलब है कि आप Oppo Reno 4 Pro को 31,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा। आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर सकते हैं और 14,600 रुपये तक की अतिरिक्त तत्काल छूट का फायदा भी ले सकते हैं।
 

Redmi K20 Pro (6GB, 128GB)

प्राइम डे की तरह ही Xiaomi का रेडमी के20 प्रो को ग्राहक 22,999 रुपये (एमआरपी 28,999 रुपये) कीमत पर खरीद सकते हैं। यह एक्सचेंज ऑफर के साथ आता है, जो 13,600 रुपये तक की छूट का वादा करता है। रेडमी के20 प्रो 48-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 20-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और 6 जीबी रैम से लैस आता है। एसबीआई कार्ड के जरिए इस फोन पर भी अधिकतम 1,500 की छूट ली जा सकती है।

 

Samsung Galaxy S10

Amazon Freedom Sale 2020 के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एस10 का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये (एमआरपी 71,000 रुपये) में बेचा जा रहा है। Galaxy S10 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 10-मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा के साथ आता है। फोन में Exynos 9820 चिपसेट के साथ 8 जीबी रैम मिलती है। यह 3,400mAh बैटरी से लैस आता है और इसमें होल-पंच डिस्प्ले है। अमेज़न फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जो कि आपको अधिकतम 13,600 रुपये की छूट दिला सकता है।
Advertisement
 

Amazon Freedom Sale 2020 - Best offers on Amazon devices

Echo Dot 3rd generation स्मार्ट स्पीकर 5,499 रुपये एमआरपी के बजाय 3,599 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा आप Freedom Sale 2020 के दौरान Jabra Elite 65T ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को भी बेहतरीन छूट के साथ खरीद सकते हैं। सेल के दौरान यह 6,999 रुपये कीमत पर बेचा जा रहा है।

HP 15.6-inch (15q ds00449TU) लैपटॉप वर्क-फ्रॉ-होम या स्टडी-फ्रॉम-होल के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो अमेज़न फ्रीडम सेल के दौरान 34,990 रुपये (एमआरपी 40,348 रुपये) में बेचा जा रहा है। अच्छी बात यह है कि इस लैपटॉप की खरीद पर पुराना लैपटॉप एक्सचेंज करने पर 14,100 रुपये तक की छूट हासिल की जा सकती है। लैपटॉप में 8वीं जनरेशन का Intel Core i3 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम, 256 जीबी एसएसडी और Windows 10 Home शामिल है।
Advertisement

OnePlus' Q1 series 55-inch स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी को 59,899 रुपये (एमआरपी 69,900 रुपये) कीमत में खरीदा जा सकता है। यह एंड्रॉयड पर आधारित टीवी है, जो बिल्ड-इन क्रोमकास्ट के साथ आता है। पुराना टीवी एक्सचेंज करने पर ग्राहक 8,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट हासिल कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.