Pragati OS है भारत में Android Go का भविष्य? विस्तार से जानें कैसा है ये नया ऑपरेटिंग सिस्टम!

Pragati OS रिलायंस Jio और Google द्वारा तैयार किया गया एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम है। एंड्रॉइड-आधारित इस ऑपरेटिंग सिस्टम ने Jio के एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन, JioPhone Next से अपनी शुरुआत की है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 नवंबर 2021 12:22 IST
ख़ास बातें
  • JioPhone Next स्मार्टफोन Pragati OS पर ऑपरेट करेगा।
  • Pragati OS की मेन फीचर्स एंड्रॉयड गो से ही ली गई हैं।
  • Pragati OS खास तौर पर इंडियन यूजर्स के लिए कस्टमाइज किया गया OS है।

Google के अनुसार Pragati OS एंड्रॉयड का ऑप्टिमाइज किया गया वर्जन है।

Pragati OS रिलायंस Jio और Google द्वारा तैयार किया गया एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम है। एंड्रॉइड-आधारित इस ऑपरेटिंग सिस्टम ने Jio के एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन, JioPhone Next से अपनी शुरुआत की है। Pragati OS कैसा ओएस है और इसकी क्या फीचर्स हैं, Android Go  ओएस से यह कैसे अलग है, इन सभी सवालों के जवाब आपको नीचे मिलेंगे। मगर उससे पहले एक बार Android Go की हिस्ट्री पर नजर डाल लेते हैं।  

दिसंबर 2017 में, Google ने Android Oreo Go वर्जन को Android Oreo के हल्के वर्जन के रूप में पेश किया, जो खास तौर पर एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन के लिए बनाया गया था। तब से एक नए एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम का लॉन्च अपने साथ एक "गो एडिशन" ला रहा है। हालांकि हम अभी भी Android 12 Go Edition के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं।
Advertisement

Gizmochina में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार Android Oreo Go Edition के आने के बाद Nokia, Alcatel, Samsung, Lenovo और Xiaomi (Redmi) सहित कई ब्रांड्स ने फोन और यहां तक ​​​​कि टैबलेट की घोषणा की जो एंड्रॉयड के इस हल्के वर्जन पर ऑपरेट होते हैं। जबकि इनमें से अधिकांश डिवाइसेज में किसी भी प्रकार का सॉफ़्टवेयर कस्टमाइजेशन नहीं होता है जो उन्हें एक दूसरे से अलग करता है। कुछ मेन्यूफैक्चरर ने कस्टमाइजेशन के साथ अपने खुद के एंड्रॉइड गो फोन लॉन्च किए हैं। Samsung J2 Core और Huawei Y5 Lite (2018) इसके उदाहरण हैं क्योंकि दोनों फोन एंड्रॉइड गो पर चलते हैं लेकिन दोनों क्रमशः Experience UX और EMUI की एक टॉप स्किन के साथ आते हैं। 

इसी कस्टमाइजेशन से Pragati OS पैदा हुआ है। यह JioPhone Next पर देखने को मिलेगा और इसी फोन से इस ओएस की शुरुआत हो रही है। JioPhone Next भारत के रिलायंस जियो द्वारा Google के सहयोग से बनाया गया एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है।
Advertisement
 

Pragati OS है Android Go का भविष्य?

Google द्वारा एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार Pragati OS "एंड्रॉयड का ऑप्टिमाइज किया गया वर्जन है जो भारत में यूजर्स को एक शानदार स्मार्टफोन एक्सपीरियंस देने के लिए कस्टमाइज किया गया है। इसलिए कहा जा सकता है कि प्रगति ओएस कम से कम भारत के लिए Android Go का भविष्य है।
 

Pragati OS Features

JioPhone Next स्मार्टफोन Pragati OS पर ऑपरेट करेगा किंतु इसमें हमें Android Go ऐप्स देखने को मिलेंगीं जिनमें Google Go, Assistant Go, Gallery Go और Camera Go शामिल हैं। ये ऐसी एप्स हैं जो केवल Android Go के लिए लॉन्च की गई थीं। इस फोन की मेन सॉफ्टवेयर फीचर्स भी एंड्रॉयड गो से ही ली गई हैं। हां मगर ऐप्स और फीचर्स को इंडियन मार्केट के हिसाब से कस्टमाइज कर दिया गया है। इसलिए यह स्मार्टफोन इंडियन यूजर को अच्छा एक्सपीरियंस देने की क्षमता रखता है। 
Advertisement

उदाहरण के लिए, Google Assistant Go के पास अब JioPhone Next पर कई भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट है। यूजर्स इसके द्वारा कई सपोर्टेड इंडियन लैंग्वेज में इंटरेक्ट कर सकेंगे और उसी भाषा में रेस्पोन्स भी पा सकेंगे। 
Google Go ऐप सपोर्टेड पेज को सपोर्टेड इंडियन लैंग्वेज में ट्रांस्लेट करेगी और उसी भाषा में उसको जोर जोर से पढ़ेगी। Camera Go ऐप में एचडीआर, नाइट मोड और पोर्ट्रेट मोड भी है। चूंकि यह एक Jio स्मार्टफोन है, इसलिए इसमें पहले से Jio ऐप्स भी इंस्टॉल किए गए हैं।
Advertisement

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि Pragati OS भारतीय बाजार के लिए तैयार किया गया Android Go का ही एक वर्जन है जिसमें एंड्रॉयड गो से बहुत ज्यादा अलग फीचर्स नहीं दी गई हैं। हां, मगर JioPhone Next के लिए समय समय पर अपडेट्स देने का वादा किया गया है। हो सकता है कि अपडेट्स के दौरान आने वाली फीचर्स एंड्रायड गो से अलग हों।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 80s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर छाया 80s वाला बॉलीवुड लुक, आप भी आजमाएं ये 5 Prompts
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  3. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.