4,000mAh बैटरी, 13MP कैमरे व 4GB रैम के साथ Alcatel 3X Plus लॉन्च, जानें कीमत

Alcatel 3X Plus स्मार्टफोन की कीमत अर्जेंटीना में ARS 23,999 (लगभग 18,024 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं डार्क ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2021 10:34 IST
ख़ास बातें
  • Alcatel 3X Plus में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • अल्काटेल 3एक्स प्लस में मौजूद है दो कलर ऑप्शन
  • यह फोन UNISOC SC9863A प्रोसेसर से लैस है

डार्क ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है Alcatel 3X Plus फोन

Alcatel 3X Plus स्मार्टफोन को अर्जेंटीना में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जो कि ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। सेल्फी के लिए इस फोन में वाटरड्रॉप-नॉच डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा फोन में UNISOC SC9863A प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम मौजूद है। इन सब के अलावा, फोन में आपको दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Alcatel 3X Plus price

Alcatel 3X Plus स्मार्टफोन की कीमत अर्जेंटीना में ARS 23,999 (लगभग 18,024 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं डार्क ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन।
 

Alcatel 3X Plus Specifications

डुअल-सिम (नैनो) Alcatel 3X Plus फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है और इसमें 6.22 इंच एचडी+ (720 × 1520 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी कर्व्ड ग्लास मिलता है। इसके अलावा, यह फोन UNISOC SC9863A प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मौजूद है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ सेटअप में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, ब्लूटूथ 4.2 और Wi-Fi 802.11b/g/n, 3.5mm आदि शामिल है। फोन का डायमेंशन 159,16 × 75,2 × 8,65 mm और भार 175 ग्राम है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.