8,500mAh बैटरी, 6GB RAM वाला स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Doogee S86 की कीमत $299.99 (लगभग 21,722 रुपये) है, यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की है। इच्छु ग्राहक इस स्मार्टफोन को AliExpress के माध्यम से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 फरवरी 2021 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Doogee S86 में मौजूद है 6.1 इंच एचडी+ वाटरड्रॉप डिस्प्ले
  • डूगी एस86 फोन IP68 और IP69K सर्टिफाइड है
  • कंपनी इससे पहले Doogee S88 Plus और S96 Pro लॉन्च कर चुकी है

इस फोन की शानदार बैटरी 29 घंटे लगातार कॉलिंग को सपोर्ट करती है।

Doogee S86 को कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसकी दमदार बैटरी। जी हां, यह फोन 8,500 एमएएच बैटरी क्षमता से लैस है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर आप इसका इस्तेमाल 2 से 4 दिन तक कर सकते हैं। शानदार बैटरी के अलावा इस स्मार्टफोन की परफोर्मेंस भी जबरदस्त है और यह फुली रग्ड डिज़ाइन के साथ आता है। आपको बता दें, कंपनी इससे पहले Doogee S88 Plus और S96 Pro लॉन्च कर चुकी है।
 

Doogee S86 price

Doogee S86 की कीमत $299.99 (लगभग 21,722 रुपये) है, यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की है। इच्छु ग्राहक इस स्मार्टफोन को AliExpress के माध्यम से खरीद सकते हैं।
 

Doogee S86 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) Doogee S86 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इस फोन में 6.1 इंच कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास एचडी+ वाटरड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम मिलता है। फोन में 128GB जीबी UFS 2.1 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का तीसरा व 2 मेगापिक्सल का ही चौथा कैमरा मौजूद है। जबकि वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन की खासियत फोन की दमदार बैटरी है। Doogee S86 में कंपनी ने 8,500 एमएएएच बैटरी दी है, जिसके साथ 24 वॉट टाइप-सी फास्ट चार्ज सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि इस फोन का इस्तेमाल सिंगल चार्ज पर 2 से 4 दिन तक किया जा सकता है। जबकि स्टैंडबाय पर यह स्मार्टफोन 27 दिन तक आपका साथ दे सकता है। इस फोन की शानदार बैटरी 29 घंटे लगातार कॉलिंग को सपोर्ट करती है।

वाटर, ड्रॉप व डस्ट रसिस्टेंस के लिए यह फोन IP68 और IP69K सर्टिफाइड है। फोन का डायमेंशन 164.6 x 81.2 x 16.8mm है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Doogee S86, Doogee S86 Price, Doogee S86 Specifications, Doogee

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.