6150mAh की धांसू बैटरी के साथ UMIDIGI BISON GT2 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

UMIDIGI ने फोन की पहली ग्लोबल सेल 21 फरवरी 2022 से शुरू होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जनवरी 2022 11:39 IST
ख़ास बातें
  • फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 5G प्रोसेसर दिया गया है।
  • 6150mAh की बड़ी बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • फोन में 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है।

दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि एक फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है।

UMIDIGI ने दो नए स्मार्टफोन BISON GT2 5G और BISON GT2 Pro 5G लॉन्च किए हैं। कंपनी ने पिछले साल UMIDIGI BISON GT को लॉन्च किया था जो कि काफी सफल रहा। रग्ड स्मार्टफोन को जबरदस्त पॉपुलेरिटी मिली जिसके बाद कंपनी अब इसकी दूसरी सीरीज लेकर आई है जिसमें BISON GT2 5G और BISON GT2 Pro 5G को लॉन्च किया गया है। इन स्मार्टफोन्स को इनके टफ डिजाइन और फीचर्स के लिए जाना जाता है। फरवरी के अन्त में इनकी सेल शुरू हो जाएगी जिसकी डेट भी कंपनी की ओर से कन्फर्म कर दी गई है। स्टोरेज कैपिसिटी को छोड़ दें तो दोनों ही स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स समान हैं। 
 

BISON GT2 5G, BISON GT2 Pro 5G price, availability

UMIDIGI ने फोन की पहली ग्लोबल सेल 21 फरवरी 2022 से शुरू होने की पुष्टि की है। इन दोनों स्मार्टफोन के 4G वेरिएंट भी कंपनी ने लॉन्च किए हैं। BISON GT2 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 299.99 डॉलर (लगभग 22,500 रुपये) और BISON GT2 Pro 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 339.99 डॉलर (लगभग 25,500 रुपये रखी गई है। 
Advertisement
 

BISON GT2 5G, BISON GT2 Pro 5G specifications

UMIDIGI BISON GT2 Series के इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि एक फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है। रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। दोनों डिवाइसेज में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है। इसके अलावा एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

BISON GT2 5G, BISON GT2 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 5G प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक के स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। दोनों मॉडल्स में केवल इंटरनल स्टोरेज कैपेसिटी का अंतर मिलता है। BISON GT2 5G में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज प्रदान दी गई है और BISON GT2 Pro 5G में 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन दोनों वेरिएंट्स की स्टोरेज को TF कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

रग्ड फोन होने के चलते इनकी बैटरी कैपिसिटी भी काफी ज्यादा दी गई है। फोन में 6150mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इनके रग्ड फीचर्स में IP69 और IP69K वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ रेटिंग भी शामिल हैं। इसके अलावा डिवाइसेज MIL-STD-810G मिलिट्री 1.8m ड्रॉप प्रूफ टेस्ट सर्टिफाईड हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें NFC, WiFi 6, ब्लूटूथ 5.2, L1+L5 डुअल बैंड मिलता है। सेंसरों में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, बैरोमीटर, इन्फ्रारेड थर्मामीटर सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सीलरोमीटर, जायरोस्कोप और इलेक्ट्रॉनिक कंपास आदि शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.