5050mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Nokia G21 (TA-1418) लॉन्च से पहले रशियन वेबसाइट पर लिस्ट!

कैमरा फ्रंट की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर बताया जा रहा है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो और कैमरा भी होंगे।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जनवरी 2022 12:17 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 5,050mAh की बैटरी बताई गई है।
  • कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Bluetooth v5.0 और Wi-Fi भी देखने को मिलेगा।
  • फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

Nokia के इस नए फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर बताया गया है।

Nokia G21 (TA-1418) को एक रशियन वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया है। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं जिनमें इसकी डिस्प्ले, रिजॉल्यूशन, स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ साथ फोन की रैम, स्टोरेज कैपिसिटी और कलर वेरिएंट तक की भी डीटेल्स दी गई हैं। पिछले महीने नोकिया जी21 को एफसीसी सर्टिफिकेशन पर लिस्टेड देखा गया था। एफसीसी में जो मॉडल नम्बर बताया गया था, वही मॉडल नम्बर अब इस रशियन वेबसाइट पर भी सामने आया है। इससे संकेत मिलता है कि फोन के बारे में कंपनी जल्द ही कोई ऑफिशिअल अनाउंसमेंट भी कर सकती है। फिलहाल, लॉन्च से पहले इसकी स्पेसिफिकेशन लीक हो गई हैं। 
 

Nokia G21 (TA-1418) Specifications

NPU (nokiapoweruser) में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, Nokia G21 (TA-1418) को एक रशियन रिटेल वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया है। हालांकि, पब्लिकेशन का कहना है कि बाद में इस लिस्टिंग को वेबसाइट से हटा दिया गया लेकिन उससे पहले फोन की स्पेसिफिकेशन्स आउट हो चुकी थीं। लिस्टिंग के अनुसार Nokia G21 (TA-1418) में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन को दो कलर वेरिएंट्स- ब्लू और डस्क में बताया गया है। नोकिया के इस नए फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर बताया गया है लेकिन प्रोससर कौन सा होगा इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 और 128 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन दिया जा सकता है। स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

फोन के कैमरा फ्रंट की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर कहा जा रहा है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो और कैमरा भी होंगे। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। फोन में 5,050mAh की बैटरी बताई गई है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। हालांकि, FCC लिस्टिंग में फोन के अंदर 4,900mAh की बैटरी कैपिसिटी बताई गई थी। इसमें यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट भी होगा। इसके अलावा इसमें डुअल सिम स्लॉट और कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Bluetooth v5.0 और वाई-फाई भी देखने को मिलेगा। 

Nokia G21 (TA-1418) के लिए कंपनी की ओर से कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वर्तमान में यह फोन लीक्स में ही मौजूद है लेकिन हैंडसेट को विभिन्न लिस्टिंग साइट्स पर देखा जाना इस बात का संकेत देता है कि यह जल्द ही अधिकारिक रूप से सामने आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.