5000mAh बैटरी, 48MP कैमरा, 64GB स्टोरेज, 4GB रैम वाला Nokia G400 5G फोन बिक्री के लिए उपलब्ध

यह स्मार्टफोन क्वालकॉम aptX, aptX HD और aptX Adaptive के साथ आता है, जो शानदार वीडियो और साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अगस्त 2022 10:43 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G400 5G स्मार्टफोन की कीमत लगभग 19,079 रुपये है।
  • Nokia G400 5G में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Nokia G400 5G में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Nokia

Nokia स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने अमेरिका में Nokia G400 5G नाम से एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को पहली बार इस साल के शुरू में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) में पेश किया गया था। आइए नोकिया के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Nokia G400 5G स्मार्टफोन की कीमत $239 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 19,079 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन अब संयुक्त राज्य अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिसे Tracfone, Boost और Consumer Cellular के जरिए खरीदा जा सकता है।
 

Nokia G400 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nokia G400 5G में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी + स्क्रीन रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन को गोरिल्ला ग्लास 3 की एक लेयर से सिक्योरिटी मिलती है। प्रोसेसर की बात की जाए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल-कैमरा सेटअप है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

यह स्मार्टफोन क्वालकॉम aptX, aptX HD और aptX Adaptive के साथ आता है, जो शानदार वीडियो और साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 20W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia G400 5G, Nokia G400 5G Price, Budget Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.