Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत

Zebronics ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम होम ऑडियो सिस्टम Zebronics Juke Bar 11000 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 सितंबर 2026 12:54 IST
ख़ास बातें
  • Zebronics Zeb-Juke Bar 11000 फ्लैगशिप होम ऑडियो सिस्टम है।
  • Zebronics Zeb-Juke Bar 11000 में दो 20.32cm के सबवूफर्स मिलते हैं।
  • Zebronics Zeb-Juke Bar 11000 में 11 ड्राइवर्स दिए गए हैं।

Zebronics Zeb-Juke Bar 11000 फ्लैगशिप होम ऑडियो सिस्टम है।

Photo Credit: Zebronics

Zebronics ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम होम ऑडियो सिस्टम Zebronics Juke Bar 11000 लॉन्च कर दिया है, जिसे लिविंग रूम में शानदार साउंड अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। यह नया साउंडबार हाई-पावर ऑडियो सेटअप के साथ एडवांस्ड सराउंड साउंड फॉर्मेट से भी लैस है। यह मूवी, गेमिंग, म्यूजिक और कराओके के लिए खास फीचर्स प्रदान करता है। आइए Zebronics Juke Bar 11000 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Zebronics Juke Bar 11000 Price

Zebronics Juke Bar 11000 की इंट्रोडक्ट्री कीमत ₹69,999 की इंट्रोडक्टरी कीमत ₹69,999 है। बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस कीमत पर 11.2.4-चैनल ऑडियो, दो बड़े सबवूफर और डॉल्बी एटमॉस व DTS:X सपोर्ट का कॉम्बिनेशन मिलता है।

Zebronics Juke Bar 11000 Features & Specifications

Zebronics Zeb-Juke Bar 11000 कंपनी का फ्लैगशिप होम ऑडियो सिस्टम है, जिसमें 1,610W RMS आउटपुट के साथ 11.2.4-चैनल कॉन्फिगरेशन मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह इस चैनल कॉन्फिगरेशन वाला देश का पहला साउंडबार है। इस सेटअप में 11 ड्राइवर्स दिए गए है, जिससे एक बड़ा और थ्री-डायमेंशनल साउंडस्टेज मिलता है। Zebronics की Zeb AcoustiMax प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए अलग-अलग चैनल्स पर फ्रीक्वेंसी को एडजस्ट करती है। इसमें एक इंटीग्रेटेड एलईडी डिस्प्ले है जिसमें जरूरी जानकारी नजर आती है। इसके साथ एक मैग्नेटिक डॉकिंग रिमोट भी दिया गया है जिसमें एम्बिएंट लाइटिंग इफेक्ट्स हैं। 

Zeb-Juke Bar 11000 में लो-फ्रीक्वेंसी आउटपुट के लिए इसमें दो 20.32cm के सबवूफर्स मिलते हैं, जो एक्स्प्लोजन, एक्शन सीन और म्यूजिक में दमदार साउंड प्रदान करते हैं। इसके साथ ही डॉल्बी एटम्स और DTS:X का सपोर्ट मिलता है, जिससे कम्पैटिबल कंटेंट के साथ ज्यादा डेप्थ और डायरेक्शनल इफेक्ट्स वाला स्पेशल ऑडियो मिलता है। डिजाइन के लिहाज से साउंडबार स्लिम है और इसे दीवार पर आसानी से फिट कर सकते हैं। पार्टी और अन्य इंटरैक्टिव उपयोग के लिए Zebronics ने कराओके और कैजुअल परफॉर्मेंस के लिए एक यूएचएफ वायरलेस माइक्रोफोन इस्तेमाल किया है। Juke Bar 11000 ट्रू वायरलेस होम ऑडियो का सपोर्ट करता है, जिससे कम्पैटिबल स्पीकर्स को कनेक्ट करके एक बड़ा और सिंक्रोनाइज्ड सेटअप बना सकते हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5.3, टीवी eARC, ऑप्टिकल IN, यूएसबी और ऑक्स आदि शामिल हैं।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  15. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  16. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  17. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.