YouTube का ट्रेडिंग पेज 10 सालों बाद हो रहा रिटायर, जानें क्या है वजह

YouTube आज 10 साल बाद अपने प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग वीडियोज दिखाने वाले ट्रेंडिंग पेज को हटा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जुलाई 2025 12:35 IST
ख़ास बातें
  • YouTube आज ट्रेंडिंग वीडियोज दिखाने वाले ट्रेंडिंग पेज को हटा रहा है।
  • ट्रेंडिंग पेज की शुरुआत 2015 में हुई थी।
  • बीते 5 सालों में ट्रेंडिंग पेज पर दर्शकों की संख्या में काफी कमी आई है।

YouTube shutting down trending page: यूट्यूब पर ट्रेंडिंग पेज 2015 में आया था।

Photo Credit: Google

YouTube आज 10 साल बाद अपने प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग वीडियोज दिखाने वाले ट्रेंडिंग पेज को हटा रहा है, जिसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। कंपनी का दावा है कि बीते 5 सालों में ट्रेंडिंग पेज पर आने वालों की संख्या में काफी कमी आई है क्योंकि लोग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जगहों से कंटेंट खोजने लगे हैं। कंपनी ने यह भी बताया है कि आगे चलकर यूजर्स YouTube चार्ट्स पर स्पेसिफिक कैटेगरी में सबसे लोकप्रिय YouTube वीडियोज खोज पाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


10 सालों बाद हो रहा बंद


Google के YouTube हेल्प पेज पर एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफर्म 2015 में अपनी शुरुआत के करीब 10 साल बाद ट्रेंडिंग पेज और उसकी ट्रेंडिंग नाउ लिस्ट को हटा रहा है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स में बदलाव के चलते बीते 5 सालों में ट्रेंडिंग पेज पर दर्शकों की संख्या में काफी कमी आई है। ब्लॉग पोस्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि लोग यूट्यूब पर कई तरीकों से ट्रेंड के बारे में तेजी से जानने लगे हैं, जैसे कि शॉर्ट वीडियो, कमेंट और कम्युनिटी के लिए रिकमेंडेशन और सर्च सजेशन आदि।


YouTube ट्रेंडिंग कंटेंट कैसे होगा हाइलाइट


YouTube ने ब्लॉग पोस्ट में यह भी बताया है कि आगे चलकर, दर्शक YouTube चार्ट्स पर कई कैटेगरी में लोकप्रिय कंटेंट सर्च कर पाएंगे। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि YouTube चार्ट्स वर्तमान में सिर्फ यूट्यूब म्यूजिक के लिए ही उपलब्ध है। ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, लोग ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियो, वीकली टॉप पॉडकास्ट शो और ट्रेंडिंग मूवी ट्रेलर के लिए YouTube चार्ट्स एक्सप्लोर कर सकते हैं। आने वाले समय में कंपनी चार्ट्स में और भी कंटेंट कैटेगरी जोड़ेगी। गेमिंग वीडियो के लिए YouTube गेमिंग एक्सप्लोर पेज पर ट्रेंडिंग वीडियो दिखाना जारी रखेगा।


नए तरीके से होगा यूजर्स को लाभ


YouTube चार्ट्स के अलावा, कंपनी दर्शकों के लिए वीडियो के लिए पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन भी देगी। कंपनी का दावा है कि इससे वह लोकप्रिय कंटेंट की एक बड़ी सीरीज दिखा पाएगी जो अलग-अलग लोगों के लिए उपयुक्त है। इसके अलावा यूजर्स YouTube के एक्सप्लोर पेज, स्पेसिफिक क्रिएटर्स के चैनल और उनके सब्सक्रिप्शन फीड पर जाकर ऐसा कंटेंट सर्च कर सकते हैं जो पर्सनलाइज्ड नहीं है।

क्रिएटर्स अपने चैनल को प्रमोट करने और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने लेटेस्ट वीडियो की रैंकिंग के बारे में बूस्ट करने के लिए YouTube ट्रेंडिंग पेज का उपयोग करते रहे हैं। इसके अलावा वे ट्रेंडिंग पेज का उपयोग लेटेस्ट ट्रेंड से जुड़े रहने और सबसे ज्यादा देखे जा रहे वीडियो के आधार पर कंटेंट बनाने के लिए भी करते रहे हैं। YouTube ने कहा है कि उनके लिए YouTube स्टूडियो का इंस्पिरेशन टैब उनके लिए पर्सनलाइज्ड आइडिया प्रदान करता रहेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.