सिंगल चार्ज में 25Km चलने वाला सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Yadea KS3 Lite लॉन्च, जानें कीमत

Yadea KS3 Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर में 187Wh बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2022 17:50 IST
ख़ास बातें
  • Yadea KS3 Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर में 187Wh बैटरी दी गई है।
  • स्कूटर सिंगल चार्ज में 25 किलोमीटर तक जा सकता है।
  • इसका वजन केवल 14 किलोग्राम है।

Yadea KS3 Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत $379.99 (लगभग 28,000 रुपये) है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली चाइनीज कंपनी Yadea ने अपना एक और सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर (low budget electric scooter) लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे Yadea KS3 Lite अर्बन इलेक्ट्रिक स्कूटर कहा है। जैसा कि इसके नाम से भी जाहिर होता है, स्कूटर एक हल्का इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) है जो शहरी आवागमन के लिए डिजाइन किया गया है। Yadea KS3 Lite दो कलर वेरिएंट्स में आता है। इसे पिंक और येलो कलर में डिजाइन किया गया है जिसका फ्रेम ब्लैक कलर में है। कंपनी ने पिछले साल अपना सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Yadea KS3 लॉन्च किया था लेकिन Yadea KS3 Lite उससे भी कम कीमत में लॉन्च किया गया है। स्कूटर में 187Wh बैटरी दी गई है। इसके साथ स्कूटर सिंगल चार्ज में 25 किलोमीटर तक जा सकता है। स्कूटर वजन में काफी हल्का है और आसानी से कम जगह में रखा जा सकता है। 
 

Yadea KS3 Lite Electric Scooter price, availability

Yadea KS3 Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत $379.99 (लगभग 28,000 रुपये) है। Amazon से खरीदे जाने पर इस स्कूटर पर $76 (लगभग 5,500 रुपये) का डिस्काउंट भी मिल रहा है। यह एक बजट फ्रेंडली स्कूटर है जो पिंक और येलो कलर्स में आता है। स्कूटर का फ्रेम ब्लैक कलर का है।    
 

Yadea KS3 Lite Electric Scooter features

Yadea KS3 Lite अर्बन ई-स्कूटर एक हल्के वजन वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है जो फोल्डेबल डिजाइन के साथ आता है। इसका वजन केवल 14 किलोग्राम है। यह एक एंट्री लेवल स्कूटर है। याडिया दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी है जिसकी दक्षता की झलक इस स्कूटर में भी देखने को मिलती है। इतना हल्का होने के बावजूद यह स्कूटर 100 किलोग्राम तक के वजन के साथ आसानी से चल सकता है, ऐसा कंपनी का कहना है। 

Yadea KS3 Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर में 187Wh बैटरी दी गई है। इसके साथ स्कूटर सिंगल चार्ज में 25 किलोमीटर तक जा सकता है। इसका मतलब है कि स्कूटर को छोटी दूरी के लिए ले जाया जा सकता है। जो कि शहरी सड़कों पर चलाने के लिए बहुत उपयोगी है। अधिक लम्बी दूरी के लिए यह नहीं डिजाइन किया गया है। फ्रंट में इसके अंदर ब्रेक ड्रम दिया गया है। रियर में रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन वायरलेस कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। इसे Yadea ऐप के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  5. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  6. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  8. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  9. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  10. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.