Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत

Mijia Super Energy-Saving AC स्लीक डिजाइन में आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2026 15:41 IST
ख़ास बातें
  • Mijia Super Energy-Saving AC स्लीक डिजाइन में आता है।
  • यह वेरिएबल फ्रिक्वेंसी इनवर्टर सिस्टम से लैस है।
  • इसका खास फीचर इसका Lingyun इंटेलिजेंट एनर्जी सेविंस एल्गोरिदम है।

कंपनी का Mijia Super Energy-Saving 2026 Model बिजली की अधिक बचत करता है।

Photo Credit: Gizmochina

Xiaomi ने अपना लेटेस्ट एनर्जी एफिशिएंट एयर कंडीशनर लॉन्च किया है। यह कंपनी का Mijia Super Energy-Saving 2026 Model (1HP) है। इसका खास फीचर इसका Lingyun इंटेलिजेंट एनर्जी सेविंस एल्गोरिदम है जो बिजली की अधिक बचत करता है। Xiaomi के इस एयर कंडीशनर में 9.8cc कम्प्रेसर दिया गया है जो 2670W की कूलिंग कैपिसिटी के साथ आता है। इसे 150W और 4650W के बीच एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें क्रॉस फ्लो फैन दिया गया है जो 740m³/h की दर से हवा फेंकता है। इसमें वर्टीकल और हॉरिजॉन्टल स्विंग मोड दिया गया है जो पूरे रूम में बराबर हवा फेंकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Mijia Super Energy-Saving AC 2026 Price

नए Mijia Super Energy-Saving 2026 की कीमत 1699 युआन (लगभग 23,000 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। 

Mijia Super Energy-Saving AC 2026 Specifications

Mijia Super Energy-Saving AC स्लीक डिजाइन में आता है। इसमें सरल डिजाइन दिया गया है। यह वेरिएबल फ्रिक्वेंसी इनवर्टर सिस्टम से लैस है जो कूलिंग और हीटिंग, दोनों को ही सपोर्ट करता है। यानी हर तरह के मौसम में यह बेहतरीन परफॉर्म करता है। इसका खास फीचर इसका Lingyun इंटेलिजेंट एनर्जी सेविंस एल्गोरिदम है जो बिजली की अधिक बचत करता है। 

Xiaomi के इस एयर कंडीशनर में 9.8cc कम्प्रेसर दिया गया है जो 2670W की कूलिंग कैपिसिटी के साथ आता है। इसे 150W और 4650W के बीच एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें क्रॉस फ्लो फैन दिया गया है जो 740m³/h की दर से हवा फेंकता है। इसमें वर्टीकल और हॉरिजॉन्टल स्विंग मोड दिया गया है जो पूरे रूम में बराबर हवा फेंकता है। इसमें सेल्फ क्लीनिंग क्षमता दी गई है। यह बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है और डीप क्लीनिंग करता है। 

एयर कंडीशनर में HyperOS Connect दिया गया है। यह AI पावर्ड ऑटोमेशन को सपोर्ट करता है। एसी में क्लाउड आधारित मेंटेनेंस और OTA सॉफ्टवेयर अपडेट फीचर भी है। कंपनी ने इसमें नॉइज लेवल ऑप्टिमाइजेशन भी किया है। इसका इनडोर यूनिट 18dB(A) पर ऑपरेट करता है जबकि आउटडोर यूनिट 50dB(A) पर ऑपरेट करता है। इनडोर यूनिट के डाइमेंशन 795 x 310 x 205 mm हैं और वजन 9.5kg है। आउटडोर यूनिट के डाइमेंशन 813 x 560 x 311 mm हैं और वजन 22kg है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mijia Super Energy Saving AC 2026

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  2. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  5. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  6. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.