Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट रिचार्जेबल लैंप और इलेक्ट्रिक कैटल, जानें कीमत

MIJIA Smart Rechargeable Desk Lamp की चीन में कीमत 129 युआन (लगभग 1,500 रुपये) और Electric Kettle 2 की कीमत 99 युआन (लगभग 1,100 रुपये) है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 सितंबर 2021 13:56 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में Rechargeable Lamp और Electric Kettle लॉन्च किया है
  • लैंप की कीमत 129 युआन (लगभग 1,500 रुपये) है
  • 99 युआन (लगभग 1,100 रुपये) में लॉन्च की गई Electric Kettle 2

MIJIA Smart Rechargeable Desk Lamp की चीन में कीमत 129 युआन (लगभग 1,500 रुपये) है

Xiaomi ने चीन में दो नए प्रोडक्ट्स - स्मार्ट रिचार्जेबल डेस्क लैंप (MIJIA Smart Rechargeable Desk Lamp) और इलेक्ट्रिक कैटल  2 (MIJIA Electric Kettle 2) लॉन्च किए हैं। जहां एक ओर नया स्मार्ट लैंप पिछले मॉडल की तरह तीन-स्पीड कलर टंप्रेचर और ब्राइटनेस लेवल से लैस आता है। वहीं, दूसरी ओर नया इलेक्ट्रिक कैटल 1800W हाई-पावर एनर्जी-गेदरिंग हीटिंग चेसिस के साथ आता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, पानी उबालने का काम 2 मिनट के अंदर करने में सक्षम है।

Gizmochina के अनुसार, MIJIA Smart Rechargeable Desk Lamp की चीन में कीमत 129 युआन (लगभग 1,500 रुपये) और Electric Kettle 2 की कीमत 99 युआन (लगभग 1,100 रुपये) है।

स्मार्ट रिचार्जेबल डेस्क लैंप में 2000mAh लिथियम बैटरी मिलती है, सिंगल चार्ज में 4 घंटे से अधिक समय तक चल सकती है। हालांकि कंपनी का कहना है कि 100% ब्राइटनेस के साथ यह 120 घंटे तक चलेगी। इसके अलावा, 10% ब्राइटनेस 40 घंटे से अधिक समय तक चल सकती है, जबकि 1% ब्राइटनेस नाइट लाइट का काम करती है, जिसमें यह लैंप सिंगल चार्ज में 120 घंटे तक चल सकता है।

इसमें 3-स्पीड कलर टेंप्रेचर और बाइटनेस लेवल मिलते हैं और आप अपनी व्यक्तिगत पसंद के अनुसार MIJIA ऐप के जरिए कलर के तापमान और ब्राइटनेस को बदल सकते हैं। इसमें एक प्रीसेट सीन मोड भी मिलता है। डिवाइस में 0.25W के 12 LED मॉड्यूल शामिल हैं। कलर के तापमान को 2700K-6000K के बीच एडजस्ट किया जा सकता है।
Advertisement

वहीं, Electric Kettle 2 की बात करें, तो यह देखने में बेहद सिंपल कैटल है, जिसकी क्षमता 1.5L से 1.7L तक रखी गई है। यह एक बार में 8 कप पानी उबाल सकती है। अचानक जलने से बचाने के लिए कंपनी ने इसमें डबल-लेयर स्ट्रक्चर डिज़ाइन को अपनाता है, जो कैटल के बीच में अच्छा इंसुलेशन बनाता है।
Advertisement
 

यह इलेक्ट्रिक कैटल 1800W हाई-पावर एनर्जी-गेदरिंग हीटिंग चेसिस के साथ आती है, जो पानी उबालने का काम 2 मिनट के अंदर करने में सक्षम है। इसमें मोटी एल्यूमीनियम प्लेट हीटिंग चेसिस का उपयोग किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से, इलेक्ट्रिक कैटल ब्रिटिश ब्रांड STRIX थर्मोस्टेट का उपयोग करती है, जो पानी के बॉइलिंग पॉइंट तक पहुंचने पर हीटिंग बंद कर देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.