2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत

इसका भीतरी तापमान 120 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जून 2026 09:33 IST
ख़ास बातें
  • यह 112kPa प्रेशर पर ऑपरेट करता है
  • इसका तापमान 120°C तक जा सकता है
  • प्रेशर कुकर 5 लीटर की क्षमता के साथ आता है

Mijia Smart Pressure Cooker 2 Pro में 2200W की इंडक्शन हीटिंग दी गई है।

Photo Credit: ixbt.com

Xiaomi ने नया स्मार्ट प्रेशर कुकर Mijia Smart Pressure Cooker 2 Pro अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। कंपनी ने स्मार्ट होम अप्लायंसेज में इस प्रेशर को कुकर को पेश किया है जो 5 लीटर क्षमता के साथ आता है। इसमें 2200W की इंडक्शन हीटिंग मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह कुकर समान रूप से गर्मी पैदा करता है और अन्य प्रेशर कुकर की तुलना में बहुत जल्दी कुकिंग कर सकता है। यह 112kPa का प्रेशर पैदा करता है। इसका भीतरी तापमान 120 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Mijia Smart Pressure Cooker 2 Pro Price

Mijia Smart Pressure Cooker 2 Pro को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इसकी कीमत 899 युआन (लगभग 12,500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह JD.com से खरीदा जा सकता है। 

Xiaomi Mijia Smart Pressure Cooker 2 Pro Features

Mijia Smart Pressure Cooker 2 Pro में 2200W की इंडक्शन हीटिंग दी गई है। यह 112kPa प्रेशर पर ऑपरेट करता है और इसका तापमान 120°C तक जा सकता है। प्रेशर कुकर 5 लीटर की क्षमता के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह बहुत तेजी से हीट होता है, और तेजी से डीप्रेशर होता है। इसमें अलग-अलग तरह का खाना पकाने के लिए दो पॉट मिलते हैं। यह 304 स्टेनलैस स्टील पॉट से लैस होकर आता है। इसमें फ्लोरिन रहित सिरेमिक कोटेड पॉट भी लगा है जो क्लास-II नॉन स्टिक स्टैंडर्ड के साथ आता है। यह एक ही बार में दो अलग तरह का खाना पका सकता है। कंपनी का दावा है कि 

शाओमी के अनुसार, आमतौर पर साधारण प्रेशर कुकर खोलने से पहले डी-प्रेशर होने में लम्बा समय ले लेते हैं। लेकिन शाओमी का नया प्रेशर कुकर केवल 88 सेकेंड में डी-प्रेशर हो सकता है। यानी लगभग 3 मिनट के अंदर ही इसे वापस से खोला जा सकता है। इसमें 18 तरह के सेफ्टी मापदंड दिए गए हैं। यह ओवरप्रेशर को रोकता है, तापमान को लिमिट करता है, और लिड-ओपनिंग को लॉक करता है। इसमें टेम्पर्ड ग्लास कंट्रोल पैनल लगा है जिसमें एक डिस्प्ले भी है। यह 10 कुकिंग मोड के साथ आता है। यह Mijia ऐप और Xiaomi HyperOS के माध्यम से कनेक्ट हो सकता है। इसकी मदद से यूजर 24 घंटे पहले ही खाना पकाने की प्रक्रिया को शेड्यूल कर सकता है। यह XiaoAI वॉयस कमांड भी सपोर्ट करता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.