Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर

Xiaomi ने चीनी बाजार में Mijia Smart IH Rice Cooker P1 4L लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मार्च 2026 14:38 IST
ख़ास बातें
  • Mijia Smart IH Rice Cooker P1 4L में इंडक्शन हीटिंग (IH) टेक्नोलॉजी है।
  • Mijia Smart IH Rice Cooker P1 4L में 1.2x प्रेशर कुकिंग सिस्टम है।
  • Mijia Smart IH Rice Cooker P1 4L तापमान को करीब 105°C तक बढ़ा देता है।

Mijia Smart IH Rice Cooker P1 4L

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीनी बाजार में Mijia Smart IH Rice Cooker P1 4L लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस में इंडक्शन हीटिंग (IH) टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 1.2x प्रेशर कुकिंग सिस्टम है, जो अंदर तापमान को करीब 105°C तक बढ़ा देता है। इसमें 2.5 मिमी थिक लेयर वाली टाइटेनियम बॉडी है। Xiaomi ने इस कुकर में स्मार्ट फीचर्स इंटीग्रेट किए है, जिसमें रिमोट कंट्रोल और 24 घंटे की शेड्यूलिंग शामिल है। यहां हम आपको Mijia Smart IH Rice Cooker P1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Mijia Smart IH Rice Cooker P1 4L Price

कीमत की बात की जाए तो Mijia Smart IH Rice Cooker P1 4L की कीमत 1099 युआन (लगभग 14,941 रुपये) है। यह डिवाइस फिलहाल बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध है।

Advertisement

Mijia Smart IH Rice Cooker P1 4L Specifications

Xiaomi Mijia Smart IH Rice Cooker P1 4L इंडक्शन हीटिंग (IH) टेक्नोलॉजी के साथ थ्री डाइमेंशनल सभी ओर हीटिंग प्रदान करता है। यह सिस्टम एक समान खाना पकाने की सुविधा प्रदान करता है। इसमें 1.2x प्रेशर कुकिंग सिस्टम है, जो अंदर के तापमान को करीब 105°C तक बढ़ा देता है। इसके चलते चावल पानी को ज्यादा बेहतर तरीके से अवशोषित करते हैं और चावल ज्यादा नरम होकर पकते हैं और बेहतर मिठास और बनावट सुनिश्चित होती है। Xiaomi का यह कुकर 10 फेज इंटेलिजेंट कुकिंग कर्व से लैस है, जिससे चावल के प्रकार और पानी की मात्रा के आधार पर हीट, कूलिंग समय और प्रेशर ऑटोमैटिक एडजेस्ट होता है।

इस बर्तन में 2.5 मिमी थिक लेयर वाली टाइटेनियम बॉडी है, जिस पर फ्लोरीन फ्री नॉन-स्टिक कोटिंग है। Xiaomi ने इसके अंदर पॉट में मेल्ट टाइटेनियम प्रोसेस का इस्तेमाल किया है। इसकी बॉडी में फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील, टाइटेनियम पार्टिकल, क्रिस्टल प्रोटेक्टिव लेयर और एल्यूमीनियम हीट कंडक्शन लेयर शामिल हैं। इस डिवाइस में स्टेनलेस स्टील का इनर लिड है। इसमें एक एलईडी डिस्प्ले और कई फूड के लिए वाटर लेवल के मार्क हैं। इसके 4 लीटर मॉडल में 16 कटोरी चावल तक पकाए जा सकते हैं। फास्ट कुकिंग मोड के जरिए चावल को सिर्फ 24 मिनट में तैयार किया जा सकता है।

Advertisement

Xiaomi ने इस कुकर में स्मार्ट फीचर्स इंटीग्रेट किए हैं, जिससे रिमोट कंट्रोल, 24 घंटे की शेड्यूलिंग और 100 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड रेसिपी तक एक्सेस के लिए Mijia ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है। यह XiaoAI वॉयस कंट्रोल का भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को चावल की बनावट को कस्टमाइज करने की सुविधा देता है। इस राइस कुकर में 6 सेफ्टी फीचर्स हैं, जिनमें प्रेशर रिलीज और सेफ्टी वाल्व, प्रेशर कंट्रोल और लिड लॉक मैकेनिज्म शामिल हैं। Xiaomi इस प्रोडक्ट के साथ 3 साल की वारंटी प्रदान करता है, जिससे ज्यादा मजबूती होती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.