Xiaomi MIJIA Electric Shaver S302 लॉन्च, मिनटों में साफ होगी दाढ़ी, जानें फीचर्स

MIJIA electric shaver S302 में स्मार्ट ट्रांसमिशन और फुल एक्सेलेशन गियर जैसे दो गियर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 नवंबर 2023 17:12 IST
ख़ास बातें
  • MIJIA electric shaver S302 की कीमत 219 yuan (लगभग 2,504 रुपये) है।
  • MIJIA इलेक्ट्रिक शेवर S302 को बेहतर शेविंग के लिए डिजाइन किया गया है।
  • MIJIA इलेक्ट्रिक शेवर S302 में 800mAh की बैटरी दी गई है।

Xiaomi MIJIA Electric Shaver S302 में 800mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने MIJIA इलेक्ट्रिक शेवर S302 को चीन में पेश किया है। यह डिवाइस बीते साल लॉन्च हुए MIJIA इलेक्ट्रिक शेवर S600 का अपग्रेड वर्जन है। नया MIJIA इलेक्ट्रिक शेवर IPX7 रेटिंग के साथ आता है, जिससे फुल-बॉडी वॉटरप्रूफ सेफ्टी मिलती है। इसमें एक डबल-रिंग आर्क ब्लेड और फुल रोटेटिंग फ्लोटिंग ब्लेड हेड भी है। यह आसानी से खुद चेहरे के हिसाब से काम करता है। यह रॉकर-टाइप, सर्कुलर या अप-एंड डाउन फ्लोटिंग मूवमेंट का सपोर्ट करता है।


MIJIA electric shaver S302 की कीमत और उपलब्धता


MIJIA electric shaver S302 की कीमत 219 yuan (लगभग 2,504 रुपये) है। यह डिवाइस खरीद के लिए JD.com पर उपलब्ध होगा। हालांकि, ग्लोबल उपलब्धता के बारे में Xiaomi ने अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है।


MIJIA electric shaver S302 के फीचर्स


MIJIA इलेक्ट्रिक शेवर S302 को बेहतर शेविंग के लिए डिजाइन किया गया है, जो कि स्मूद कोटिंग के साथ आता है। शेवर का डिजाइन ऐसा है कि इसे उपयोग के बाद आसानी से साफ किया जा सकता है। डीप क्लिनिंग के लिए इसके मैग्नेटिक हेड को तुरंत हटाया जा सकता है। MIJIA इलेक्ट्रिक शेवर S302 के  क्विक वॉश डिजाइन का मतलब है कि यूजर्स 15 सेकंड में 85% तक साफ कर सकते हैं।

MIJIA electric shaver S302 में स्मार्ट ट्रांसमिशन और फुल एक्सेलेशन गियर जैसे दो गियर उपलब्ध हैं। यूजर्स 1 सेकंड के लिए स्विच बटन दबाकर गियर के बीच स्विच कर सकते हैं। शेवर में गियर ऑन है यह साफ करने के लिए एक इंडीकेटर लाइट मौजूद है। बैटरी बैकअप की बात करें तो MIJIA इलेक्ट्रिक शेवर S302 में 800mAh की बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर 90 मिनट तक चल सकती है। USB-C के जरिए शेवर को पूरी तरह से रिचार्ज करने में लगभग 1 घंटा लगता है।

   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Realme Narzo 90x 5G vs Oppo K13x 5G vs Samsung Galaxy F16 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट
  3. AI रेस में आगे निकल गया भारत, Sarvam AI ने ChatGPT और Gemini को इन फील्ड में पछाड़ा
  4. Upcoming Smartphones This Week: Samsung Galaxy F70e, OPPO K14X 5G, Tecno Pova Curve 2 5G जैसे फोन इस हफ्ते हों
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल का मिल सकता है कैमरा
  2. कुछ हफ्तों में लॉन्च हो रहा है iPhone 17e और 'किफायती' MacBook, नए iPad मॉडल्स भी देंगे दस्तक!
  3. Realme Narzo 90x 5G vs Oppo K13x 5G vs Samsung Galaxy F16 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट
  4. AI रेस में आगे निकल गया भारत, Sarvam AI ने ChatGPT और Gemini को इन फील्ड में पछाड़ा
  5. 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. ब्रह्मांड का सबसे पुराना पता अब मिला, NASA के टेलीस्कोप ने बदली यूनिवर्स की समझ
  7. अपने दोस्तों के साथ लाइव लोकेशन कैसे करें शेयर, फॉलो करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
  8. नमक से चलेगी कार, -40 डिग्री में भी नहीं गिरेगी बैटरी! 400 Km रेंज वाली Nevo A06 EV हुई पेश
  9. किसी ने आपको हर जगह से कर दिया है ब्लॉक तो कैसे करें उसे मैसेज, ये तरीका आएगा आपके काम
  10. क्रिप्टो एक्सचेंज से हुई बड़ी चूक, यूजर्स को गलती से भेजे 40 अरब डॉलर के Bitcoin
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.