1800W पावर वाली इलेक्ट्रिक केतली Xiaomi ने की लॉन्च, 1.7 लीटर की क्षमता, जानें कीमत

कंपनी का कहना है कि यह आसानी से जंग नहीं पकड़ता है और वक्त के साथ एसिडिक भी नहीं होता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मई 2026 12:45 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का कहना है कि यह आसानी से जंग नहीं पकड़ता है
  • कंपनी ने इसके अंदर एक सिंगल मेटल पीस इस्तेमाल किया है
  • इलेक्ट्रिक कैटल की कैपिसिटी 1.7 लीटर पानी की है

Xiaomi ने नई इलेक्ट्रिक केतली Mijia Constant Temperature कैटल के नाम से लॉन्च की है।

Photo Credit: Youpin

Xiaomi ने नई इलेक्ट्रिक केतली Mijia Constant Temperature कैटल के नाम से लॉन्च की है। कंपनी का यह नया होम अप्लायंस कई अपग्रेड्स के साथ आता है। इसे खास टाइटेनियम स्टील एडिशन नाम दिया गया है। Mijia Constant Temperature टाइटेनियम स्टील एडिशन में कंपनी ने खास टाइटेनियम स्टील इस्तेमाल किया है। यह 316Ti फूड कॉन्टेक्ट ग्रेड टाइटेनियम स्टील कहा जाता है। इसमें 1800W का बेस लगा है जो तेजी से गर्म होने के लिए डिजाइन किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Mijia Constant Temperature Kettle Price

Mijia Constant Temperature कैटल की कीमत 139 युआन (लगभग 2000 रुपये) है। इसे कंपनी के Youpin प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसे चीनी मार्केट में पेश किया है। 

Advertisement

Xiaomi Mijia Constant Temperature Kettle Features

Mijia Constant Temperature टाइटेनियम स्टील एडिशन में कंपनी ने खास टाइटेनियम स्टील इस्तेमाल किया है। यह 316Ti फूड कॉन्टेक्ट ग्रेड टाइटेनियम स्टील कहा जाता है। कंपनी का कहना है कि यह आसानी से जंग नहीं पकड़ता है और वक्त के साथ एसिडिक भी नहीं होता है। यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल में इसमें धातु का स्वाद नहीं पनपता है, और महीनों के इस्तेमाल के बाद भी पानी इसे भीतर से खराब नहीं कर पाता है। कंपनी ने इसके अंदर एक सिंगल मेटल पीस इस्तेमाल किया है जिससे यह साफ करने में आसान रहता है। 

इसके बिल्ड की बात करें तो कंपनी ने इसके अंदर एक सिंगल मेटल पीस इस्तेमाल किया है जिससे यह साफ करने में आसान रहता है। इसमें हार्ड वाटर की परत आसानी से नहीं जम पाती है। इसका ऊपरी हिस्सा 13.5cm की ओपनिंग के साथ आता है जिससे कि इसके अंदर आराम से हाथ देकर इसे साफ कर सकते हैं। 

Advertisement

इलेक्ट्रिक कैटल की कैपिसिटी 1.7 लीटर पानी की है। इसमें 1800W का बेस लगा है जो तेजी से गर्म होने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका एक और खास फीचर इसका कॉन्सटेंट टेम्परेचर मोड है। एक बटन दबाकर इसके पानी के टेम्परेचर को 55°C पर लगातार बनाए रखा जा सकता है। यह लो-पावर पीटीसी इंसुलेशन सिस्टम के साथ आता है जो इसके तापमान को 24 घंटे तक बनाए रख सकता है। यानी दिनभर गर्म चाय और गर्म पानी पीने वाले यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी बताया गया है। हर बार यूजर को पानी या चाय गर्म करने की जरूरत नहीं होती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.